Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: 4 लाख नौकरियां, किराए में छूट, महिलाओं की सुरक्षा, कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान: 4 लाख नौकरियां, किराए में छूट, महिलाओं की सुरक्षा, कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कई ऐलान किए हैं. कांग्रेस ने राजस्थान में 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है. इसके अलावा चार लाख नई सरकारी नौकरियां देने की बात कही गई है. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं का खास ध्यान रखा है.

     

    कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में कहा कि युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे. चार लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. वहीं, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. महिला सुरक्षा हेतु प्रहरियों की नियुक्ति होगी. परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अतिरिक्त फ्री मासिक कूपन जारी होंगे. इसके अलावा किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि किसानों के लिए एमएसपी हेतु कानून बनेगा. दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा. श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन होगी. इसके इतर, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन कर दी जाएगी.

     

     

    उधर, ऑटो व टैक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा. चिकित्सा क्षेत्र में चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए होगी. नि: संतान दंपति हेतु आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा.

    चुनावी घोषणा पत्र को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि मिशन 2030 के लिए हमने जो सर्वे कराया था उसमें करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी थी उनकी राय को हमने ध्यान में रखते हुए मेनिफेस्टो बनाया है. हमारी सोच है कि वादा करो मत और अगर करो तो निभाओ. उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की चर्चा पूरे देश में हो रही है हमारे कानून और हमारे गारंटी स्कीमों की. पेपर लीक का जो मुद्दा बना रहे हैं, उनसे पूछो कि किसी राज्य में उन्होंने अभी तक किसी को अरेस्ट किया और कानून बनाया?

    वहीं, जन घोषणा पत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी 7 गारंटी राजस्थान की जनता के जीवन में ख़ुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरकाशी हादसा: टनल में फंसे मजदूरों को 9 दिन बाद नसीब हुआ खाना, सामने आया पहला वीडियो
    Next Article छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.