सोना देवी यूनिवर्सिटी – एस. डी. यू – घाटशिला, के प्रांगण में दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में सत्र की छुट्टियों के पूर्व “दीपोत्सव-दिवस “का आयोजन
सोना देवी यूनिवर्सिटी – एस. डी. यू – घाटशिला, के प्रांगण में दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में सत्र की छुट्टियों के पूर्व “दीपोत्सव-दिवस “का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ,कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्र एवं कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद मौजुद रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री उमेश कुमार ,श्रीमती अनसूया राय ,डॉक्टर राजन कुमार, श्रीमती डॉ पूजा तिवारी एवं श्री धीरज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में – रंगोली , गायन , संगीत आदि प्रतियोगिता का भी अयोजन किया गया। इस अयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर , शिक्षक व गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा अन्य सभी का योगदान रहा।इस अवसर पर अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का संदेश भी छात्रों को दिया गया।

