Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग, जताया संस्था का आभार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग, जताया संस्था का आभार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग, जताया संस्था का आभार

    जमशेदपुर। वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत के गोबिंदपुर माहतोबांध निवासी किष्टमणि प्रमाणिक एवं दिवाकर माहतो को अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक भेंट किया गया। शुक्रवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर दोनों नेत्रहीन दिव्यांगों को संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया गया। किष्टमणि प्रमाणिक एवं दिवाकर माहतो जन्म से ही देख पाने में असमर्थ थे। जिसकी जानकारी समाजसेवी एवं जादूगोड़ा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के माध्यम से नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षाड़ंगी को दी गयी। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मामले की गंभीरता समझते हुए वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर दोनों को स्मार्ट स्टिक प्रदान की। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने स्मार्ट स्टिक के बेहतर उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में उन्हें पूरी जानकारी भी दी।

    इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि नेत्रहीन की डगर कितनी मुश्किल है, इसका एहसास आपको तब होगा जब आप पल दो पल के लिए अपनी आंखें बंद कर कदम बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कुणाल ने उम्मीद जताई कि दोनों विशेष युवा साथियों की डगर को आसान बनाने के लिए यह आधुनिक स्मार्ट स्टिक उनकी हरपल मदद करेगा। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। उन्होंने नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कभी ना भूलने वाला क्षण है।

    इस मौके पर समाजसेवी राहुल अग्रवाल, अशोक गोप, राखहरी महतो, खुदीराम महतो, निरंजन महतो, संकर चंद्र महतो, ललित महतो, गणपति महतो, असित पारामणिक, परिक्षित प्रमाणिक, कृष्णा पद महतो, मुचीराम महतो, अनिल चंद्र महतो, प्रेम चांद महतो, सुनील महतो,अजय मुर्म समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीवीटीजी परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं यथा सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क, कनेक्टिविटी आदि से जोड़ें – उपायुक्त
    Next Article सोना देवी यूनिवर्सिटी – एस. डी. यू – घाटशिला, के प्रांगण में दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में सत्र की छुट्टियों के पूर्व “दीपोत्सव-दिवस “का आयोजन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.