Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीवीटीजी परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं यथा सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क, कनेक्टिविटी आदि से जोड़ें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पीवीटीजी परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं यथा सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क, कनेक्टिविटी आदि से जोड़ें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री पीवीजीटी विकास मिशन कार्यक्रम के बेहतर कार्यान्वयन एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पीवीटीजी परिवारों को लाभ सुनिश्चित करने हेतु हितधारकों के साथ आहूत बैठक संपन्न*

    पीवीटीजी परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं यथा सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क, कनेक्टिविटी आदि से जोड़ें – उपायुक्त

    आज दिनांक 10.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पीवीजीटी विकास मिशन कार्यक्रम के बेहतर कार्यान्वयन एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पीवीटीजी परिवारों को लाभ सुनिश्चित करने हेतु हितधारकों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    *अंतिम पंक्ति में खड़े पीवीटीजी परिवारों को लाभ सुनिश्चित करें*

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया गया है। योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों सभी मूलभूत सुविधाओं यथा आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क तथा दूरसंचार संपर्कता और संधारणीय आजीविका के अवसरों जैसी जरूरी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने इसके लिए सभी संबंधित हितधारकों को आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    *पीवीटीजी परिवारों को मिलने वाली योजनाओं की ली जानकारी*

    बैठक के क्रम में उन्होंने वर्तमान में पीवीटीजी परिवारों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ें, सभी घरों में स्वच्छ पेयजल, डाकिया योजना के तहत ससमय राशन के अलावा मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि पीवीटीजी परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें, उन्हें समाज को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु विशेष रूप से कार्रवाई करने की जरूरत है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, पेयजल कार्यपालक अभियंता श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम श्री राहुल रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
    Next Article नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग, जताया संस्था का आभार

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.