Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के दो बड़े नेता बेटों को सेट, मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे है
    Headlines राजनीति

    पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के दो बड़े नेता बेटों को सेट, मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे है

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मध्यप्रदेश के सिवनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होने कहा कि कांग्रेस दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट और मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे है. जिनकों अपने बेटा-बेटी की चिंता है वे आपके लिए क्या सोचेगें. यहां पर कांग्रेस के नेता इसलिए लड़ रहे है कि आगे किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा.

     

    पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मध्यप्रदेश को सुशासन व विकास की निरंतरता चाहिए. इसलिए मध्यप्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है. एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है. उन्होने कहा कि कांग्रेस का न तो अपना भविष्य है, न ही युवाओं के लिए रोडमैप. कांग्रेस नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं. कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई और नहीं. जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां योजनाएं, रास्ते, गलियां,् सबकुछ उसी परिवार के नाम कर देती है. घोषणा-पत्र में भी सिर्फ यही एक परिवार दिखता है. कांग्रेस का नारा रहा है गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ यानी कांग्रेस विकास का काम नहीं करती लेकिन नागरिकों की जेब जरूर साफ कर देती है. 5 साल पहले भी इनके नेता कहते थे कि 10 दिन में किसान का कर्ज माफ करेंगे. 10 दिन तो छोडि़ए डेढ़ साल का समय इनको मिला, ये किसान का कर्ज नहीं माफ कर पाए.

     

    पांच साल के लिए राशन फ्री-

    पीएम मोदी ने कहा कि एमपी के मन में मोदी क्यों है, इसका उदाहरण पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना है. मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है ये मुझे किताबों में नही पढऩा पड़ता है. इसलिए आपके बेटे ने, आपके भाई ने एक बहुत बड़ा निर्णय मन में पक्का कर लिया है. दिसंबर में जब प्रधानमंत्री अन्न योजना पूरी होगी. इसके बाद आने वाले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी देंगे हम.

    कांग्रेस नेता आदिवासियों के बीच झूठ फैलाने की फैक्टरी खोल रहे-

     

    उन्होने कहा कि आजकल एक कांग्रेस नेता आदिवासियों के बीच जाकर झूठ फैलाने की फैक्टरी खोल रहे हैं. कांग्रेस वालों के मुंह में आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता. कांग्रेस ने 5 दशक दिल्ली में राज किया. कभी आदिवासी कल्याण का ध्यान नहीं आया. अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार में आदिवासियों के विकास के लिए पहली बार मंत्रालय बनाया गया.

    भाजपा सरकार और घोटालेबाज कांग्रेस में बड़ा अंतर है-

    पीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और घोटालेबाज कांग्रेस में बड़ा अंतर है. 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था. अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते, गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है. घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाइगर 3 के नए एक्शन वीडियो में सलमान खान हैं वन-मैन आर्मी
    Next Article पाकिस्तान में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दिमाग खाने वाले अमीबा ने ली 11 लोगों की जान

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.