Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांडी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खुटहेरिया पंचायत के पखनाहा टोला के दर्जनों कार्डधारी लाभुकों ने डीलर द्वारा राशन नही देने पर कुशहा गांव स्थित सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाया है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कांडी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खुटहेरिया पंचायत के पखनाहा टोला के दर्जनों कार्डधारी लाभुकों ने डीलर द्वारा राशन नही देने पर कुशहा गांव स्थित सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खुटहेरिया पंचायत के पखनाहा टोला के दर्जनों कार्डधारी लाभुकों ने डीलर द्वारा राशन नही देने पर कुशहा गांव स्थित सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाया है। सभी ने आरोप में कहा की अंगूठा लगवा कर डीलर द्वारा अगस्त व सितम्बर अर्थात दो माह का राशन के बदले केवल 15 दिनों का ही राशन दिया गया है। वहीं अक्टूबर महीने का भी 15 दिनों का ही राशन दिया जा रहा है। कुछ लाभुक उक्त जन वितरण प्रणाली की दुकान पर अक्टूबर महीने का राशन लेने गए तो डीलर द्वारा 15 दिनों का राशन दिया जा रहा था। यह जानकर अब लाभुक राशन लेने ही नहीं जा रहे हैं। साथ ही लाभुकों ने बताया कि डीलर द्वारा एक कार्ड पर दो किलो से लेकर पांच किलो तक राशन की कटौती की जाती है। आरोप लगाने वालों में अमीरका चौधरी, प्रमिला देवी, सुभद्री देवी, कुमारी देवी, फुलमतिया देवी, कुन्ती देवी, रामपतिया देवी, सुमित्री देवी, राजेश्वर चौधरी, लालो देवी, तेतरी देवी, संतोष कुमार चौधरी, चिंता देवी, रीमा देवी, उदय चौधरी, मेतरी देवी सहित अन्य का भी नाम शामिल है। लाभुकों ने बताया कि हम लोगों ने प्रखंड आपूर्ती पदाधिकरी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को 27 अक्टूबर को लिखित आवेदन भी दिया है, किंतु अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। लाभुकों ने मीडिया के माध्यम से वरीय पदाधिकारी से राशन दिलाने की मांग की है।

    इस सम्बंध में उक्त जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के प्रतिनिधि शम्भू सिंह से पुछे जाने पर उन्होंने कहा की अगस्त व सितंबर दोनों महीने का पूरा राशन लाभुकों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाभुकों द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार व बेबुनियाद है। उन्होंने कहा की अक्टूबर महीने का राशन लेने के लिए सभी लाभुक अपना अंगूठा लगाएं और राशन ले जाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का बारिश ने jusco के इंजीनियरों का कार्य शैली का पोल खोल कर रख दिया :अप्पा राव
    Next Article वैश्य समन्वय समिति (भारत) के तत्वाधान सरायकेला खरसावां जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीते जाने पर ….

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.