Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप 2023 : अफगानिस्तान ने फिर किया उलटफेर, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    वर्ल्ड कप 2023 : अफगानिस्तान ने फिर किया उलटफेर, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुणे. वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में अफगान टीम ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और लंकाई टीम को 7 विकेट से हराकर उलटफेर कर दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसे अफगानिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इसी के साथ अंक तालिका में भी अफगानिस्तान को बड़ा फायदा हुआ है.

     

    टॉस जीतकर अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने गेंदबाजी का फैसला किया. पहले गेंदबाजों ने फिर बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को सही साबित किया और कमाल की जीत दर्ज की. हालांकि, जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम, तो उनके सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए. मगर, इसके बाद इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने पारी को संभाला और 73 रनों का पार्टनरशिप की. जादरान के 39(57) पर आउट होने के बाद रहम और कप्तान हशमतुल्लाह ने भी अर्धशतकीय साझेदारी बनाई. हालांकि, फिर रहमत 62(74) रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

     

    लेकिन, फिर कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई ने जीत का जिम्मा उठाई और जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. इस दौरान कप्तान शहीदी ने 58(74) और ओमरजाई ने 73(63) रनों की नाबाद पारी खेली. इस तरह सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर अफगान वटीम ने 45.2 ओवर्स में लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत अपने नाम की. इस टूर्नामेंट में ये अफगान टीम की तीसरी जीत है.

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंकाई टीम 49.3 ओवर में 241 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई. इस दौरान टीम का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया. मगर, पथुम निसंका ने 46 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. उनके अलावा दूसरे बल्लेबाजों की बात करें, तो दिमुथ करुणारत्ने 15, कुसल मेंडिस 39, Samarawickrama 36, असलंका 22, धनंजय डी सिल्वा 14, मैथ्यूज 23, चमीरा 1, एम तीक्षणा 29 और राजिथा 5 के स्कोर पर आउट हुए. इस तरह पूरी टीम 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 49.3 ओवर्स में 241 पर ढ़ेर हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनालंदा में बीजेपी महिला मोर्चा ने भरी हुंकार, यहां भी खिलेगा कमल, अपनी ही करनी से असहाय बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता
    Next Article छोटा पंडित के गेटअप करने पर उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.