Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दो दिवसीय जिला स्तरीय जलछाजन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दो दिवसीय जिला स्तरीय जलछाजन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दो दिवसीय जिला स्तरीय जलछाजन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

    *वर्षा जल प्रबंधन, अंडर ग्राउंड वॉटर रिचार्ज पर दिया गया बल, जीविकोपार्जन, लघु उद्यम उद्यमिता विकास पर दी गई जानकारी*

    ———————–

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में झारखंड जलछाजन परियोजना एवं प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना- जलछाजन विकास अव्यय 2.0 के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय जलछाजन कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष सचिव, जलछाजन समिति के अध्यक्ष सचिव, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुक मौजूद रहे।

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने अपने संबोधन में वर्षा जल प्रबंधन एवं अंडर ग्राउंड वॉटर रिचार्ज पर बल देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें पानी की समस्या नहीं हो इसके लिए अभी से ही कार्य करने होंगे। शहरी क्षेत्र में विशेषकर पानी के प्राकृतिक स्रोत का अतिक्रमण किया जा रहा। वर्षा जल का बेहतर तरीके से उपयोग नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में आवश्यकतानुरूप हमें पानी नहीं मिल पायेगा । उन्होंने कहा कि जल छाजन प्रबंधन कार्यक्रम का उद्देश्य है पर्यावरण में सही संतुलन को स्थापित करना, मिट्टी के कटाव को रोकना, प्राकृतिक वनस्पतियों को पुनर्जीवित करना, वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल को बढ़ावा देना, मिश्रित खेती तथा खेती की नई तकनीकों को बढ़ावा देना व टिकाऊ जीविकोपार्जन पद्धति को बढ़ावा देना है ।

    *जलछाजन में बेहतर कार्य करने वाले लाभुकों को किया गया सम्मानित*

    जिले में वर्तमान में धालभूमगढ़., चाकुलिया एवं घाटशिला प्रखंड में वृहद स्तर पर जलछाजन के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यशाला में उपस्थित उक्त तीनों प्रखंडों के कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष सचिव, जलछाजन समिति के अध्यक्ष सचिव को जलछाजन के विभिन्न पहलुओं, गठित समिति के कार्य, उनकी गतिविधि, विकास कार्य, जीविकोपार्जन, लघु उद्यम उद्यमिता विकास पर जानकारी दी गई। उपस्थित समिति के सदस्यों को बताया गया जलछाजन कार्यक्रम के तहत गांव के विकास में कैसे सहयोग किया जा सकता है । जलछाजन समिति के अध्यक्ष, सचिव को गांव में जाकर आमसभा के माध्यम से स्थल को चिह्नित करना है ताकि भविष्य में उस स्थल पर इस योजना अंतर्गत कार्य कराया जा सके। कार्य समूह के सदस्य के माध्यम से कराया जाना है। समूह को तीन तरीके से बनाने पर चर्चा हुई। लेबर समूह, यूजर समूह स्वयं सहायता समूह पर चर्चा की गई। उपर्युक्त समूह के माध्यम से सारी परियोजना का कार्यान्वयन किया जाना है। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जलछाजन के क्षेत्र में कार्य करने वाले 7 लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल आयोजन को लेकर किया बैठक
    Next Article भाजपा में सतीश सिंह की वापसी की आहट से ही युवाओं में जोश कोल्हान में भाजपा को उम्दा प्रदर्शन करना है तो जमीनी कार्यकर्ताओं को लाना होगा आगे

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.