Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से विभिन्न बिंदुओं पर अपेक्षित सहयोग हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया अपील
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से विभिन्न बिंदुओं पर अपेक्षित सहयोग हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त आम जनों को अवगत कराने हेतु प्रारूप मतदाता सूची संबंधित जानकारी देने हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक किया गया आयोजित

    मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से विभिन्न बिंदुओं पर अपेक्षित सहयोग हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया अपील

    आज दिनांक 26.10.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त आम जनों को अवगत कराने हेतु प्रारूप मतदाता सूची संबंधित जानकारी देने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड रांची द्वारा दिनांक 01.01.2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक 27.10.2023 को मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे, इस दौरान 28, 29.10.2023, 04, 05.11.2023 को विशेष कैंपेन चलाया जाना है, प्राप्त सभी प्रपत्रों 6, 7 एवं 8 का दावा आपत्ति का निस्तारण 26.12.2023 तक किया जाएगा एवं इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को किया जाएगा।

    वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से कहा कि प्रारूप प्रकाशन दिनांक 27.10.2023 के निमित्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की एक एक प्रति निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। वहीं उन्होंने इस दौरान इस कार्यक्रम में योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु जागरुकता अभियान में राजनीतिक दलों से सहयोग के लिए कहा, ताकि शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं को पंजीकृत किया जा सके। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस संबंध में वर्तमान पुनरीक्षण कार्य में बीएलए के नियुक्ति विहित प्रपत्र में करने की जानकारी दी साथ ही यह भी बताया गया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए को बल्क एप्लीकेशन देने की सशर्त अनुमति दी गई है, कि वे बीएलओ एक समय/दिन में दस प्रपत्रों से अधिक जमा नहीं करेंगे, साथ ही दावा आपत्ति प्राप्त करने की पूरी अवधि के दौरान प्रपत्रों की संख्या 30 से अधिक होने पर ईआरओ/एईआरओ द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा।

    वहीं उन्होंने कहा कि अहर्ता तिथि मानते हुए चिन्हित मतदाता सूची में संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य घोषित पद धारक तथा कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल जगत से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियो, न्यायपालिकाओं और लोक सेवाओं के सदस्यों का मतदाता सूची में नाम है या नहीं, की जांच करने में सहयोग प्रदान करने का अपील किया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में 08 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति कीर्ति बाला लकड़ा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 दिनांक 27.10.2023 को सोशल मीडिया पर विशेष अभियान संचालित करने के लिए दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.