Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली से मेरठ के बाद अब दिल्ली से अलवर के बीच चलेगी रैपिड रेल
    Breaking News Headlines

    दिल्ली से मेरठ के बाद अब दिल्ली से अलवर के बीच चलेगी रैपिड रेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली से मेरठ के बाद अब दिल्ली से अलवर के बीच चलेगी रैपिड रेल
    दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है। इस रूट पर पहले फेस के लिए रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना कर चुके हैं। इसी तर्ज पर अब दिल्ली अलवर और दिल्ली पानीपत के बीच भी रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में 1 साल का समय लगेगा। जानकारी के मुताबिक अलवर रूट पर यह कम तीन चरणों में किया जाएगा। दिल्ली से अलवर के बीच का ट्रैक 164 किलोमीटर का होगा जिस पर कुल 22 स्टेशन होंगे। इस पूरे कॉरिडोर को बनाने के लिए 37 हजार करोड रुपए का खर्चा आएगा। संभावना है कि वर्ष 2028 तक यह ट्रैक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

     

    हरियाणा और राजस्थान सरकार से मिली मंजूरी

    हरियाणा और राजस्थान दोनों सरकारों ने पहले ही अपने अधिकार क्षेत्र में विस्तार के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. जब तक दिल्ली सरकार एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं करती, तब तक कोई नई रैपिड रेल परियोजना शुरू नहीं हो जाएगी. दिल्ली सरकार द्वारा प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंत्रालय दिल्ली-पानीपत (103 किमी) और दिल्ली-अलवर (164 किमी) परियोजनाओं को सार्वजनिक निवेश बोर्ड और कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए जाएगा.

     

     

    तीन चरणों में होगा काम

    दिल्ली-अलवर रुट तीन चरणों में पूरा होगा. पहले चरण में दिल्ली से गुरुग्राम, दूसरे चरण में गुरुग्राम से बहरोड़ नीमराना और तीसरे चरण में बहरोड़ नीमराना से अलवर तक कॉरिडोर तैयार किया जाएगा. पहले फेस 106 किलोमीटर लंबा होगा. दूसरा फेस 35 किलोमीटर लंबा होगा और तीसरा फेस 58 किलोमीटर लंबा होगा. इस ट्रैक पर कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे. पहले फेस में 83 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में होगा. 22 किलोमीटर दिल्ली व राजस्थान में 2 किलोमीटर का ट्रेन बनेगा. इस कॉरिडोर में 70.5 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. उसके बाद 36 किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा.

     

    106 किलोमीटर लंबे रूट पर 16 स्टेशन बनेंगे

    106 किलोमीटर लंबे रूट पर 16 स्टेशन होंगे. सराय काले खान, जोरबाग, मुनिरका, एक्सपोसिटी, उद्योग विहार, सेक्टर 17, राजीव चौक, खिड़की धौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, एमबीआईआर, रेवाड़ी, बावल, एसएनबी, खैरथल, अलवर स्टेशन होगा. इस रूट पर मेट्रो के साथ 8 एक्सचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे. दिल्ली से बहरोड़ तक का सफर महज 70 मिनट में पूरा होगा. दिल्ली जयपुर हाईवे के किनारे एक कॉरिडोर तैयार किया जाएगा. प्रोजेक्ट में करीब 37 हजार 987 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसमें 20 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार तथा 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी. 60 प्रतिशत का हिस्सा विभिन्न वित्तीय मदद से उपलब्ध कराया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव में मचा घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कब होगी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा
    Next Article गढ़वा : दशहरा पर्व के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.