Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » OnePlus, भारत, लॉन्च किया, अपना पहला, फोल्डेबल स्मार्टफोन
    Business Headlines

    OnePlus, भारत, लॉन्च किया, अपना पहला, फोल्डेबल स्मार्टफोन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    OnePlus Open को भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है. इसमें हाई एंड Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसमें 6.31-इंच आउटर स्क्रीन दिया गया है. खास बात ये है कि इसमें फोटोग्रफी के लिए तीन Hasselblad ब्रांडेड तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं. इस नए फोल्डेबल फोन का मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स से खासतौर पर रहेगा.

     

    कीमत की बात करें तो इसके सिंगल 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है. इसे एमराल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी. ग्राहक इसे ऑफिशियल वनप्लस वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद पाएंगे. ग्राहकों को सेलेक्ट डिवाइस 8,000 रुपये का ट्रेड-इन बोनस भी मिलेगा. ICICI Bankand OneCard के जरिए 5,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा. फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है.

     

    फोन के फीचर्स की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13.2 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 7.82-इंच (2,268×2,440 पिक्सल) 2K Flexi-fluid LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वहीं, फोन में 6.31-इंच (1,116×2,484 पिक्सल) 2K LTPO 3.0 सुपर Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वनप्लस के इस नए फोल्डेबल फोन में 16GB LPDDR5x रैम और Adreno 740 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है.

    फोटोग्राफी के लिए फओन के रियर में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसमें 1/1.43-इंच सोनी LYT-T808 ‘Pixel Stacked’ CMOS सेंसर दिया गया है. साथ ही इसमें एक 64MP टेलीफोटो कैमरा और एक 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन के इनर डिस्प्ले में 20MP प्राइमरी कैमरा और आउटर डिस्प्ले में 32MP कैमरा मौजूद है.

    वनप्लस के इस पहले फोल्डेबल फोन में डुअल-सेल 4,800mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. बॉक्स में ग्राहकों को 80W का चार्जर भी मिलेगा. इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इशमें फेस अनलॉक सपोर्ट भी मौजूद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम गहलोत बोले- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा को मेरे कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए
    Next Article नवमनोनीत राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुँचे मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.