Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में दिल दहलाने वाली घटना: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने दो मासूमों समेत खुद को लगाई आग, तीनों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में दिल दहलाने वाली घटना: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने दो मासूमों समेत खुद को लगाई आग, तीनों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद ऐसा दर्दनाक कदम उठा लिया कि सुनने वालों का दिल दहल गया. महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली, जिसमें तीनों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्ची और एक बच्चा था. बच्ची की उम्र दस साल, जबकि बच्चे की उम्र 4 साल थी. महिला की उम्र 30 साल थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी पहले से विवाद था. महिला का पति खेत बेचकर अय्याशी करता था और मना करने पर मारपीट करता था. इसे लेकर दोनों आए दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते थे.

     

    घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढा मुकारी की है. आसपास के लोगों को इस घटना का पता तब चला जब उनके घर से धुंआ उठता दिखाई दिया. गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. एक शख्स दीवार पर चढ़कर अंदर गया और दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गए. आग की लपटों में तीनों बुरी तरह झुलस गए थे.

     

    इलाज के दौरान तोड़ा दम

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया. दोनों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

    मामा ने लगाया गंभीर आरोप

    वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. मृतका के मामा ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच विवाद था और वह पैसे के लिए जमीन बेच रहा था. वह उसके साथ मारपीट भी करता था. इससे परेशान होकर वह मायके में रह रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार का लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई न्यूनतम सैलरी, एक अक्टूबर से लागू नई दरें
    Next Article पालतू कुत्ता भौंका तो प्राइवेट पार्ट में घुसा दी रॉड, मालकिन को भी पीटा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.