जन समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर, 20 अक्टूबर पूर्वी सिंहभूम के देवघर ,पलासवनी, बडावाकी, बेको, दलदली एवं वेलाजुडी पंचायत से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर आज बिरसा मुंडा खेल एवम सामाजिक विकास संस्थान और देवघर पंचायत भाजपा मण्डल ने संयुक्त रुप से जमशेदपुर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि ग्गांवों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने को लेकर बिरसा मुंडा खेल एवंम समाजिक विकास संस्थान ने 2022 के सितम्बर माह में एक ज्ञापन सौंपा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए बी डी ओ द्वारा एक सम्पर्क नम्बर जारी किया गया था और कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने से इस नम्बर पर समर्क करें तो समस्या का निवारण हो जाएगा। लेकिन उक्त नम्बर पर जानकारी देने के बाद भी पूर्ण रूप से मरम्मत नहीं हो पाया. इसलिए उसी समस्या के निवारण हेतु आज उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया गया हैं।