Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से गठबंधन पर भी उठाए सवाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से गठबंधन पर भी उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से गठबंधन पर भी उठाए सवाल
    बेंगलुरु:  जनता दल सेक्यूलर अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को निष्कासित कर दिया है. सर्वसम्मत निर्णय में एचडी कुमारस्वामी को कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. यह निर्णय जेडीएस नेतृत्व के भीतर आंतरिक विचार-विमर्श के बाद लिया गया.

     

     

     

    बैठक के बाद एचडी देवेगौड़ा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा हमने जेडीएस कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाकर चर्चा कर सभी की राय ली. इसके बाद सीएम इब्राहिम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया. सीएम इब्राहिम ने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं तो मुझे पार्टी क्यों छोडऩी चाहिए. उनके इस रुख से देवेगौड़ा व एचडी कुमारस्वामी समेत जेडीएस के अन्य नेता हैरान रह गए. सीएम इब्राहिम लगातार जेडीएस का एनडीए गठबंधन में शामिल होने का विरोध कर रहे थे.

     

     

     

    सीएम इब्राहिम ने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और किसी भी कारण से भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं जेडीएस का प्रदेश अध्यक्ष हूं हम तय करेंगे कि भाजपा को छोड़कर किसके साथ गठबंधन करना है, मैं कुमारस्वामी से वापस आने के लिए कहूंगा. एचडी कुमारस्वामी ने दो दिन पहले मंगलवार को भाजपा के साथ हाथ मिलाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले पर अपनी विद्रोही टिप्पणी के लिए प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम पर पलटवार किया था. उन्हें चुनौती दी कि अगर उनकी पार्टी असली है तो उन्हें एक बोर्ड लगाना चाहिए कि वह असली वाले हैं. इब्राहिम पर हमला करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें किसने रोका है वह जो चाहते हैं करें. वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं. यह उनपर निर्भर करता है. गौरतलब है कि भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सीएम इब्राहिम ने बगावत का झंडा बुलंद किया है.

    एचडी देवेगौड़ा ने भाजपा गठबंधन पर उठाए सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाजा के लिए सभी मुस्लिम देश एकजुट, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन
    Next Article रघुवर सम्मानित हुए या दरकिनार

    Related Posts

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    November 7, 2026

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    November 7, 2026

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    बर्तनों की चोरी से ठप हुआ मध्याह्न भोजन, विधायक ने निजी खर्च से की व्यवस्था

    डोबो में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एमजीएम में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

    कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित

    जुड़वां भाई निर्भय को याद कर फूट-फूटकर रोए अभय सिंह, बोले- ‘मेरे साथ भगवान ने बहुत गलत किया’

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.