Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी का जमशेदपुर से है गहरा लगाव, यहीं जन्में और पले बढ़े हैं, गोलमुरी पुलिस लाईन में बीता है बचपन, कई पुराने मित्र भी शहर की सक्रिय राजनीति में…
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी का जमशेदपुर से है गहरा लगाव, यहीं जन्में और पले बढ़े हैं, गोलमुरी पुलिस लाईन में बीता है बचपन, कई पुराने मित्र भी शहर की सक्रिय राजनीति में…

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी का जमशेदपुर से है गहरा लगाव, यहीं जन्में और पले बढ़े हैं, गोलमुरी पुलिस लाईन में बीता है बचपन, कई पुराने मित्र भी शहर की सक्रिय राजनीति में…

    झारखंड विधानसभा में भाजपा द्वारा विधायक दल का नेता बनाये गये अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर से गहरा लगाव रहा है और यह आत्मीयता आज भी बरकरार है। गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन में उनके पिता रामनाथ बाउरी हवलदार के पद पर थें। कांग्रेस पार्टी में जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह और पूर्व जमशेदपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अमर बाउरी के बचपन के मित्र हैं। अमर ने गोलमुरी पुलिस लाईन स्थित आरक्षी केंद्र मध्य विद्यालय में पांचवीं तक और फ़िर आगे मैट्रिक तक की पढाई शहर के ही आरडी टाटा स्कूल से पूर्ण किया है। वर्ष 1994 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद जमशेदपुर के ही को-ऑपरेटिव कॉलेज में साईंस से बारहवीं तक की पढाई पूर्ण किया। फ़िर उसी कॉलेज से आर्ट्स में दाखिला लेकर ग्रेजुएशन और फ़िर पीजी तक का पढ़ाई किया।

     

     

    को-ऑपरेटिव कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही वे छात्र राजनीति में भी रुचि लेते थें। गोलमुरी पुलिस लाईन में रहने के दौरान अमर बाउरी का क्वार्टर 11 था जबकि पड़ोस के ही क्वार्टर में कांग्रेसी नेता रजनीश सिंह रहते थें। अमर बाउरी की इच्छा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की थी और आगे की पढ़ाई के लिए वे अपने ननिहाल चंदनक्यारी चले गये। वहाँ जाकर वे प्रख्यात मज़दूर नेता और दिवंगत पूर्व विधायक समरेश सिंह के संपर्क में आये और फ़िर सक्रिय राजनीति से जुड़ गये। चंदनक्यारी को ही अपना राजनीतिक कर्मभूमि बनाया और अभी लगातार दूसरी बार उसी क्षेत्र से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की कैबिनेट में भू- राजस्व, युवा, खेल तथा पर्यटन और कला संस्कृति मामलों के मंत्री रह चुके अमर बाउरी एक अच्छे वक्ता भी हैं। धीर गंभीर व्यवहार के श्री बाउरी विधानसभा में वर्तमान सरकार की गलत नीतियों पर आक्रामक शैली से सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। भाजपा संगठन में अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी फिलहाल उन्हीं के जिम्मे है।

     

     

    अमर कुमार बाउरी को भाजपा ने विधायक दल का नेता चुना है। इसकी विधिवत जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी जायेगी। इसके बाद विधानसभा की ओर से उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी जायेगी। अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जमशेदपुर के भाजपाईयों में विशेष उत्साह है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें फोन पर बधाई दिया है। दिनेश कुमार ने कहा की अमर बाउरी को विधायक दल का नेता चुनना एक अच्छा निर्णय है। भाजपा संगठन को निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी में नवीन ऊर्जा का सूत्रपात होगा। इधर घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर भाजपाई बधाई प्रेषित कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहा नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर महाकाल शक्तिपीठ महालय के प्रांगण से निकाला भव्य कलश यात्रा
    Next Article अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की जिला इकाई की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा मे की गई

    Related Posts

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.