Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब: बम और हथियार सहित पकड़े गए लश्कर के दो आतंकी, धमाके की थी साजिश
    Breaking News Headlines अपराध

    पंजाब: बम और हथियार सहित पकड़े गए लश्कर के दो आतंकी, धमाके की थी साजिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पंजाब: बम और हथियार सहित पकड़े गए लश्कर के दो आतंकी, धमाके की थी साजिश
    चंडीगढ़  : पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकियों के पास से दो आईईडी , दो हथगोले, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी को शेयर किया.

     

     

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव कहा कि ‘राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं.’ यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था. उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को ‘पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका’ करार दिया.

     

     

     

    पिछले 15 महीनों में पंजाब पुलिस ने 197 आंतकवादियों और कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस ने इस दौरान 32 आतंकी माड्यूलों का भंडाफोड़ किया है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर के ज्वाइंट ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के माड्यूल का भंडाफोड़ किए गए जाने के बाद पकड़े गए आतंकियों की संख्या अब 200 हो गई है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि त्योहारों के चलते पुलिस की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है. पुलिस को इंटर स्टेट नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं. पंजाब पुलिस ने बीते 15 महीनों में आतंकियों से 32 राइफलें, 222 रिवाल्वर, पिस्तौल, 9 टिफिन इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :8 साल की उम्र से बना रही माँ दुर्गा की मूर्ति
    Next Article CBI ने फर्जी पासपोर्ट रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 लोगों को किया गिरफ्तार ,50 जगहों पर तलाशी

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.