Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर आरम्भ:सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर आरम्भ:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों में अनियमितता की जाँच के लिए गठित जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर आरम्भ हो जाएगा. कारण कि इस मामले मे अन्य अभियुक्तों के साथ ही वर्तमान संसदीय कार्य मंत्री जनाब आलमगीर आलम साहब, जो पहले विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं, के विरूद्ध भी सरकार कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य हो जाएगी. अन्यथा संभव है कि स्वतंत्र उच्चस्तरीय आपराधिक जाँच का सामना इन्हें करना पड़े. जस्टिस विक्रमादित्य आयोग ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं, यथा 120(A), 166, 167, 196, 464 के तहत जिन दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की है, उनमें विधानसभा के वर्तमान प्रभारी सचिव के साथ ही पूर्व विस अध्यक्ष एवं वर्तमान संसदीय कार्य मंत्री भी शामिल हैं.

     

     

     

    विधानसभा नियुक्तियों में गड़बड़ घोटाला का खुलासा मैंने 11 सितंबर 2007 को बोकारो में किया था और कहा था कि इस संबंध में सबूत की सीडी मेरे पास है. 12 सितंबर 2007 को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष मान्यवर आलमगीर आलम साहब ने सीडी एवं अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए मुझे पत्र लिखा. 13 सितंबर 2007 को कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने नियुक्ति घोटाला से संबंधित सीडी सार्वजनिक करने की माँग मुझसे की. तब मैंने सीडी सार्वजनिक कर दिया. जाँच के लिए श्री राधाकृष्ण किशोर के सभापतित्व में विधानसभा समिति बनी. वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो भी जाँच समिति के सदस्य थे. समिति ने जाँच प्रतिवेदन में घोटाले की जाँच स्वतंत्र जाँच समिति से कराने का मंतव्य दिया. तबसे जस्टिस विक्रमादित्य आयोग का जाँच प्रतिवेदन 2018 में आने की जानकारी सभी को है.

     

     

    माननीय हाईकोर्ट ने जस्टिस विक्रमादित्य आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने को गंभीरता से लिया है. सभा सचिव से अगले माह इसे प्रस्तुत करने के लिए कहा है. मैं जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की अनुशंसा के बिन्दुओं को संक्षेप में सार्वजनिक कर रहा हूँ जो निम्नवत है और प्रतिवेदन के अंतिम विचार बिन्दु रिफरेन्स-30 का हिस्सा है.

    जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की अनुशंसा का प्रासंगिक भाग संलग्न है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाला: AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
    Next Article मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव को अंसार खान ने सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.