Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी आज जबलपुर दौरे पर​, प्रदेशवासियों को देंगे​ कई सौगात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी आज जबलपुर दौरे पर​, प्रदेशवासियों को देंगे​ कई सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी आज जबलपुर दौरे पर​, प्रदेशवासियों को देंगे​ कई सौगात
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार यानी आज 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर है। मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल और सड़क कार्यों और रानी दुर्गावती को समर्पित एक स्मारक सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का पिछले 7 महीने में ये 9वां दौरा है। इस दौरान पीएम जबलपुर से प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे।

     

    पीएम 12,600 करोड़ रुपये की योजनाओं की देंगे सौगात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5 अक्टूबर को जबलपुर का दौरा करेंगे. इस मौके पर पीएम 12,600 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल और सड़क कार्यों और रानी दुर्गावती को समर्पित एक स्मारक सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दरअसल, दौरे के दौरान पीएम मोदी मध्य प्रदेश में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 4800 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें एनएच 346 के झरखेड़ा-बैरसिया-ढोलखेड़ी को जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री एनएच 347 सी के खलघाट से सरवर देवला को जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वहीं करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक और 21 एकड़ में फैले उद्यान का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 1850 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें कटनी-विजयसोता (102 किलोमीटर) और मारवा संग्राम-सिंगरौली (78.50 किलोमीटर) को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है।

     

     

     

    विजयपुर-औरैया-फूलपुर गैस पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे

    घरेलू नल कनेक्शन के तहत पीएम मोदी मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2,350 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. सिवनी जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    प्रधानमंत्री 1,750 करोड़ रुपये की लागत से विजयपुर-औरैया-फूलपुर गैस पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा 1,100 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना के तहत नागपुर-जबलपुर खंड की आधारशिला रखेंगे। साथ ही पीएम मोदी जबलपुर में करीब 147 करोड़ रुपये की लागत से बने नये बॉटलिंग प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।

     

     

    सात महीने में पीएम मोदी का एमपी का 9वां दौरा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले सात महीने में 9वीं बार 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वो जबलपुर के सदर गैरिसन ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा ने अब तक किसी को सीएम फेस घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि भाजपा पीएम मोदी के चेहरे को सामने करके ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।

    पीएम मोदी आज जबलपुर दौरे पर​ प्रदेशवासियों को देंगे​ कई सौगात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
    Next Article सर्वे से सबक लें सोही, ढिल्लन, राजा सिंह: कुलविंदर

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.