Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
    नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि ईडी ने ये कार्रवाई दिल्ली शराब घोटाला मामले में की है. सुबह ईडी ने छापेमारी भी की थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने, उनके बयान स्टेटमेंट और चार्जशीट के आधार पर मिले सबूत के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है.
    उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. ईडी की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में आम समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए. उन्होंने वहां बैठकर संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी की. बताया गया है कि दिल्ली शराब घोटाले में पहली बार संजय सिंह का नाम दिसंबर 2022 में आया था.

     

     

    सांसद से हुई 10 घंटे की पूछताछ

    बताया गया है कि गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह के आवास पर ही ईडी ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. गिरफ्तारी के बाद फिलहाल संजय सिंह को उनके घर में ही रखा गया है. एहतियात के तौर पर संजय सिंह के आवास के बाहर भारी संख्या में पैरामिलिट्री बस तैनात किया गया है. रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि संजय सिंह को उनके आवास के पीछे वाले गेट से निकाल कर सीधे ईडी मुख्यालय ले जाया जाएगा.

     

     

     

    क्या है दिल्ली शराब घोटाला

    दिल्ली सरकार ने कोरोना काल में दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को लागू किया था. आरोप है कि इस नीति के लागू होने के बाद कई अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. जांच शुरू होने के बाद कई लोग इसके दायरे में आए थे. हालांकि कुछ समय बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से हुआ तलाक
    Next Article पीएम मोदी आज जबलपुर दौरे पर​, प्रदेशवासियों को देंगे​ कई सौगात

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.