Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्वे से सबक लें सोही, ढिल्लन, राजा सिंह: कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सर्वे से सबक लें सोही, ढिल्लन, राजा सिंह: कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सर्वे से सबक लें सोही, ढिल्लन, राजा सिंह: कुलविंदर
    जमशेदपुर। राष्ट्रीय सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह ने तख्त हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, पूर्व महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन,वर्तमान सदस्य राजा सिंह एवं सरदार गुरविंदर सिंह से बिहार के हालिया जातिगत सर्वे से सबक लेने की सलाह दी है। कुलविंदर सिंह के अनुसार जिन्हें सतगुरु महाराज ने गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना साहिब के प्रबंधन की जिम्मेवारी दी है उन्हें पंथिक तौर पर महान बनने की जरूरत है उन्हें अपना हृदय विशाल करने की जरूरत है। पंथ की चढ़दी कला एवं कौम की एकता के लिए अपनी भागीदारी, जिम्मेदारी, उत्तरदायित्व निर्वहन करने की जरूरत है। बिहार में मात्र 14753 सिख हैं और उससे नवंबर 2000 में अलग हुए झारखंड अर्थात दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम चार अथवा 5 लाख सिख आबादी है।

     

     

    इस बड़ी आबादी को उनके धार्मिक अधिकार से वंचित करने का प्रयास कहीं से भी संवैधानिक तौर पर और नैतिक तौर पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है। सरदार जगजीत सिंह सोही,सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, सरदार राजा सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह खुद की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान स्वरूप को खत्म करने के लिए हर जोड़-तोड़ और गैर कानूनी उपाय कर रहे हैं।
    यदि बिहार की सिख संगत को भागीदारी देना चाहते हैं तो ईमानदारी से दिल पर हाथ रखकर बोलें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, चीफ खालसा दीवान, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, उत्तर प्रदेश सिख प्रतिनिधि बोर्ड, कोलकाता ऐतिहासिक बड़ा बाजार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि को मनोनीत करने की व्यवस्था के खिलाफ क्यों नहीं हाई कोर्ट जाते हैं।

     

     

     

    फिर इतनी ही नैतिकता है तो कस्टोडियन सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना द्वारा मनोनीत किए जाने वाले तीन सिख प्रतिनिधि की व्यवस्था का विरोध क्यों नहीं करते हैं। कुलविंदर सिंह ने प्रबंधन कमेटी को चेताया है कि वे दिल बड़ा करें और पुरानी व्यवस्था के अनुसार जल्द से जल्द चुनाव कराने की शुरुआत करें।उनकी तिकड़म बाजी काम नहीं आएगी और कानूनी तथा संवैधानिक तौर पर उनकी झोली में हार ही आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी आज जबलपुर दौरे पर​, प्रदेशवासियों को देंगे​ कई सौगात
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने आज चुनावी राज्य राजस्थान को दी 5,000 करोड़ रुपये की सौगात

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.