Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उज्वला दीदी की बैठक में प्रति राजस्व गाँव में ग्राम स्तरीय दीदी के चयन का दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उज्वला दीदी की बैठक में प्रति राजस्व गाँव में ग्राम स्तरीय दीदी के चयन का दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उज्वला दीदी की बैठक में प्रति राजस्व गाँव में ग्राम स्तरीय दीदी के चयन का दिया निर्देश|
    उत्तम कुमार मुनि |
    संवाददाता,नाला(जामताड़ा)— प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में उज्वला दीदी की बैठक बीस सुत्री अध्यक्ष संतोष कुमार भोक्ता की अध्यक्षता में हुई | बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बीस सुत्री के जिला उपाध्यक्ष संतन कुमार मिश्रा एवं बिथिका सिंह झा मौजुद थीं |विदित हो कि  बैठक की कार्रवाही के पूर्व सबों ने भारत के पूर्व  वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर एक मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पीत की | बैठक के दौरान पंचायत के सभी राजस्व गाँवों में उज्वला दीदी के चयन को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए | इस क्रम में पंचायत स्तर के सभी चयनीत दीदियों को ग्राम स्तर पर उज्वला दीदी के चयन को लेकर निर्देश दिया गया | बताया गया कि कुल 23 पंचायत के प्रति राजस्व गाँव में एक- एक उज्वला दीदी का चयन करना है | चयनीत उज्वला दीदियों की सुचि प्रखंड बीस सुत्री कार्यालय में समर्पित करना है | विदित हो कि बैठक के दौरान सभी उज्वला दीदियों को सरकार द्वारा संचालीत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी एवं गाँव – गाँव जाकर लोगों के बीच योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले |प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष संतोष कुमार भोक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत अभी तक जिन लाभुकों को नहीं मिला है वैसे सभी छुटे हुए सभी लाभुकों को गैस सिलींडर प्रदान की जाएगी |आज के इस बैठक में देवेन माजी,ज्योत्सना सिंह ,बासुकी सोरेन,रोमा सिंह,कांचना सिंह,विष्णुप्रिया सिंह,माला घोष,रितु भुईं,पुतुल माजि,अपर्णा मंडल,मुनमुन मंडल,राखी कर ,जोसना माजि के अलावे चंचला गैस एजेंसी के प्रतिनिधि अशोक टुडू आदि मौजुद थे |
    फोटो— उज्वला दीदी की बैठक में मंचासिन अतिथि तथा बैठक में मौजुद उज्वला दीदी |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरुण जेटली का निधन , शोक संदेश का लगा ताँता
    Next Article आयुष्मान भारत का कड़वा सच

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.