Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : यहां के राशन कार्डधारियों को दो महीने का नहीं मिल रहा राशन
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : यहां के राशन कार्डधारियों को दो महीने का नहीं मिल रहा राशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : लंबी अवधि से अकाल के कारण अन्न का अभाव झेल रहे लोगों की पीड़ा की खबर लगातार आ रही है। इसमें डीलर द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण नहीं करना कोढ़ में खाज का काम करता है। ऐसा ही एक मामला जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को पहुंचा। जब सरकोनी गांव व अमस्था टोला के सैकड़ों की संख्या में राशन कार्डधारी लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली की विक्रेता नीलम स्वयं सहायता समूह के खिलाफ में आवाज उठाई। लाभुकों ने कहा कि पीडीएस दुकानदार द्वारा अगस्त व सितंबर माह के राशन कार्डधारी लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया गया। फलतः उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में कार्डधारी लाभुकों ने पंचायत की उप मुखिया रानी देवी के नेतृत्व में पीडीएस दुकानदार नीलम स्वयं सहायता समूह के खिलाफ राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए बीडीओ सह बीएसओ मनोज कुमार तिवारी को आवेदन सौंपा। उन्होंने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राशन दिलाने की मांग की।

     

     

     

    आवेदन देने वालों में सत्येंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्ता, गीता देवी, सुमित्रा देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, लालती देवी, कविता देवी, सावित्री देवी, बसंती देवी, उषा देवी, अनिता देवी, मुन्नी देवी, पचू मिस्त्री, लालू मेहता, आलोक कुमार शर्मा, कमलेश मेहता, मुद्रिका मेहता सहित काफी संख्या में लाभुकों का नाम शामिल है।

    इस संबंध में डीलर प्रतिनिधि निरंजन सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगस्त व सितम्बर दो महीने का राशन मुझे मिला ही नहीं है। मेरी गंभीर बीमारी का भेल्लोर में इलाज चल रहा था। मेडिकल लीभ में दुकान बंद थी। अक्टूबर 22 से फरवरी 23 तक सुनील गुप्ता के पास दुकान थी। उस समय का बकाया उनपर होना चाहिए था, जो मुझपर दिखाकर मुझे राशन नहीं मिला। इसका सुधार करा रहा हूं।

     

     

     

    वहीं कांडी उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि दो महीने का राशन नहीं देने की लगातार शिकायत मिल रही है। जबकि उपायुक्त ने दोनों माह का पूरा राशन देने को कहा है। यहां समाधान नहीं हुआ तो वे लाभुकों को लेकर गढ़वा जाएंगे।

    इस संबंध में बीडीओ सह बीएसओ मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि नीलम स्वयं सहायता समूह के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article गढ़वा :सतबहिनी में नए समिति का नहीं हो सका चुनाव

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.