Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के निमित्त बैठक हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला टास्क, वरिष्ठ नेता कालीचरण सिंह ने ली बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के निमित्त बैठक हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला टास्क, वरिष्ठ नेता कालीचरण सिंह ने ली बैठक

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के निमित्त बैठक हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला टास्क, वरिष्ठ नेता कालीचरण सिंह ने ली बैठक

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ स्तर पर जोर दे रही है। पार्टी भाजपा जमशेदपुर महानगर के एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है। जिसे लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ किया है।

     

     

    इसी क्रम में, शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण में बूथों की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता के निमित्त एक बैठक भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में

     

     

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बैठक के प्रभारी कालीचरण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत कई नेतागण मौजूद रहे। बैठक में बूथ के सशक्तिकरण हेतु जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में प्रभारियों एवं प्रवासी की नियुक्ति की गई।

     

     

    बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के कार्यों को बिन्दुवार बारीकियों से विस्तारपूर्वक बताया। उन्होनें कहा कि, जमशेदपुर महानगर की सभी बूथ मजबूत हो, इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बूथ सशक्तिकरण के लिये सभी कार्यों को शीघ्र सम्पन्न करने के निर्देश दिए। कहा कि

     

     

    हमारी गठित बूथ समितियां निरंतर क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं। बूथ समितियों का सत्यापन एवं पन्ना प्रमुख का सत्यापन कार्य आवश्यक है। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडलों में प्रभारी एवं प्रवासी नियुक्त किये गए हैं जो आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथों पर प्रवास कर एवं बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तिकरण एवं सत्यापन की दिशा में कार्य करेंगे। कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है। वे सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं।

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यध गुंजन यादव ने कहा कि हमें महानगर अन्तर्गत सभी बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण में इसे व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करने के लिए प्रभारी एवं प्रवासी की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क को तेज करेंगे। इसके साथ ही, जनता के बीच पहुंचकर राज्य की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और विफलता को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगे।

     

     

    बैठक के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।

    बैठक के दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अभिमन्यु सिंह, बिनानंद सिरका,

     

    अजीत कालिंदी, मोचीराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, नारायण प्रसाद, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के निमित्त बैठक हुई सम्पन्न महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला टास्क वरिष्ठ नेता कालीचरण सिंह ने ली बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के इलाक़ों में भ्रमण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से की मुलाक़ात
    Next Article पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जन्म जयंती को यादगार बनाने में जुटी भाजपा, 25 को बर्मामाइंस मंडल के फुटबॉल मैदान में पुर्वी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर आभार जताएगी पार्टी

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.