Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले

     

    सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार से आज नई दिल्ली में मुलाकात की एवं नए परिस्थिति में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट लिमिटेड कम्पनी को यथावत रखने के संबंध में एक पत्र भी सौंपा।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में पर्यावरण मुल्यांकन समिति (E.A.C.) ने दिनांक 24.09.2020 को एक निर्णय लेते हुए उपरोक्त स्थल पर एयरपोर्ट निर्माण के प्रति अपनी असहमति जताई थी एवं वैकल्पिक स्थल के चयन का सुझाव दिया था
    साथ ही यह भी कहा था कि इस प्रस्तवा के संबंध में राज्य के चीफ वाईल्ड लाईफ वार्डेन (Chief Wild Life Warden) से सहमति ली जा सकती है।
    उपरोक्त निर्णय के कारण झारखण्ड राज्य सरकार ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट लिमिटेड को भंग करने का निर्णय लिया और इस संबंध में प्रस्ताव एयरपोर्ट ऑथोरिटि ऑफ इंडिया (AAI) को भेजा था।

     

     

    पर्यावरण मुल्यांकन समिति (E.A.C.) के उपरोक्त निर्णय एवं सुझाव के मद्देनजर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट के वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के लिए झारखण्ड राज्य के मुख्यसचिव के अध्यक्षता में एक बैठक दिनांक 08.05.2023 को सम्पन्न हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए उपरोक्त स्थल सर्वाधिक उपयुक्त है और इसके विकास के लिए एवं पर्यावरण और वन के क्लियरेंस के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि पर्यावरण के स्वीकृति के लिए चीफ वाईल्ड लाईफ वार्डेन (Chief Wild Life Warden) एवं वन संबंधी मामलों के लिए डी०एफ०ओ० जमशेदपुर से सम्पर्क और समन्यवय किया जाएगा। इनक निर्णयों को झारखण्ड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

     

    उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर राज्य सरकार ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट लिमिटेड के भंग करने के प्रस्ताव को एयरपोर्ट ऑथोरिट ऑफ इंडिया (AAI) से वापस लेने का निर्णय लिया है।

    सांसद श्री महतो ने श्री सिंधिया से मांग किया कि राज्य सरकार की पूरी सहमति एवं स्वीकृति मिलने के पश्चात् अब इस एयरपोर्ट के विकास का मार्ग त्वरित गति से प्रशस्त करना चाहेंगे।

    सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मे आगामी दिनों मे प्रस्तावित सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव मे टीम सोंथालिया ने अपने जीत का दावा किया
    Next Article राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कुणाल षाडंगी ने दिल्ली में की मुलाकात, पूर्वी सिंहभूम में एम्स, एयरपोर्ट और केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की उठाई माँग

    Related Posts

    वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    April 18, 2026

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    April 18, 2026

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.