Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर के मामले में सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पहाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर के मामले में सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पहाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर के मामले में सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    _*कहा : सनातन को समाप्त करने वालों ने बनाई है समिति, मामले में हस्तक्षेप कर समिति को निरस्त करें।*_

    रांची। रांची के पहाड़ी मंदिर और मेन रोड में स्थित संकट मोचन मंदिर में समिति गठन के मामले को लेकर सांसद श्री संजय सेठ ने राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा है। इस पत्र में सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा है की आईएनडीआई गठबंधन के द्वारा सनातन को समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। इसके बाद राज्य सरकार के संरक्षण में इन मंदिरों की समिति का गठन किया गया है। ऐसे में आशंका है कि ऐसे लोग सनातन को नुकसान पहुंचाने के लिए भी कार्य करेंगे। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए समिति को निरस्त करने का अनुरोध किया है। राज्यपाल को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि झारखंड सरकार INDI एलायंस के तहत संचालित हो रही है। इनके नेताओं ने अभी कुछ दिन पूर्व सनातन विरोधी कई बयान दिए हैं। इसके बाद झारखंड सरकार ने धार्मिक न्यास बोर्ड की घोषणा की है। बोर्ड की घोषणा के साथ ही इनके द्वारा कई अनर्गल फैसले किए जा रहे हैं, जो हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले हैं। झारखंड के दो प्रसिद्ध मंदिर पहाड़ी मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड, रांची के प्रबंध समिति में हस्तक्षेप करते हुए इन्होंने नई समिति की घोषणा कर दी है।
    श्री सेठ ने कहा कि यह बेहद दुःखद है कि समिति बनाने के पूर्व न तो किसी की राय ली गई और न ही कोई बैठक बुलाई गई। बिना किसी जांच पड़ताल या नोटिस दिए अथवा बैठक के कुछ लोगों की कमिटी बना दी गई। इसे लेकर सम्पूर्ण सनातन समाज में रोष व्याप्त है।
    उन्होंने कहा कि चूंकि हम सब सनातन धर्मावलंबी हैं। इस धर्म के सभी प्रतीकों, प्रसिद्ध संतो, देवी-देवताओं में हमारी अपार श्रद्धा है।
    श्री सेठ ने कहा कि हमारे रोष और भय का मुख्य कारण यह है कि INDI एलायंस के नेताओं ने सनातन को समाप्त करने की घोषणा की है। उसी साजिश के तहत अचानक धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन किया गया। इस बोर्ड में पूर्ण रूप से राजनैतिक लोगों को शामिल किया गया जो इस गठबंधन के हिस्सा हैं। इसके बाद प्रबंध समिति में अनावश्यक हस्तक्षेप किया गया। इन मंदिरों के प्रति श्रद्धा रखने वालों से बिना किसी सलाह या बैठक के मनमाने तरीके से समिति का गठन घोर निंदनीय एवं आपत्तिजनक है। यह INDI एलायंस के सनातन विरोधी कदमों की तरफ बढ़ता एक कदम प्रतीत है।
    ऐसे लोग सनातन की परंपराओं को समाप्त करने के लिए सनातन विरुद्ध कार्य करेंगे, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    सांसद ने आग्रह किया है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सरकार के उक्त निर्णय को निरस्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में करोड़ों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र भवन खंडहर में तब्दील
    Next Article मध्य बागबेड़ा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के निवासी वर्षो से पानी की किल्लत से जूझते रहे है लगभग 2000 घरों का यह क्षेत्र 1964 में बने ….

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.