Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दौरा, कहा- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’ को चरितार्थ कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    बिरसानगर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दौरा, कहा- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’ को चरितार्थ कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिरसानगर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दौरा, कहा- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’ को चरितार्थ कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

    जमशेदपुर। एक कहावत है- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’। यह कहावत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सटीक बैठती है।

    यह बात कही है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने। उन्होंने मंगलवार को डेंगू प्रभावित बिरसानगर क्षेत्र का दौरा किया। श्री दास ने बिरसानगर के जोन नं. 1 बी के माछपाड़ा निवासी बालिका स्व. विशाखा पाणि के परिजनों से मुलाकात की। विशाखा पाणि की मौत 3 सितंबर को डेंगू से हो गयी थी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, उन्होंने उन्होंने लक्ष्मी नर्सिंग होम एवं बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी स्व. अशोक घोष के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के दौरा करने के क्रम में उन्होंने डेंगू से प्रभावित परिवार मुकेश मिश्रा के यहां जाकर परिवारजनों से मुलाकात की।

     

     

     

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने बिरसानगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप की शिकायत उपायुक्त से की तथा इससे तुरंत निपटने के लिए आग्रह किया। उन्होंने उपायुक्त से यह भी कहा कि बिरसानगर में बड़ी संख्या में गरीब लोग निवास करते हैं। जिससे इनके लिए डेंगू का महंगा इलाज कराना मुश्किल है। ऐसे में अगर आयुष्मान से जुड़े कॉरपोरेट अस्पताल में डेंगू प्रभावित मरीजों की चिकित्सा की व्यवस्था हो जाती तो बेहतर होता। उपायुक्त ने पूर्व मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बिरसानगर में शीघ्र फागिंग एवं दवा छिडक़ाव के लिए टीम भेजी जायेगी।

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री को अकर्मण्य बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार लोकहित के हर मोर्चे पर विफल रही है। यह सरकार ना तो बिजली की सही ढंग से आपूर्ति कर रही है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त कर पा रही है। एक तरफ लोग स्वास्थ्य विभाग की अव्यस्था के कारण डेंगू और दूसरी मानसून जनित रोगों से मर रहे हैं तो दूसरी ओर बिजली की कटौती से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पूरे राज्य में लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। एक तरफ घर में भीषण गर्मी के कारण नींद नहीं आती है तो दूसरी तरफ छत पर मच्छरों की तांड़व से लोग रात को रातजगा करने को बाध्य हैं। कहा कि सरकार विद्युत आपूर्ति में आयी कमी को दूर करने में पूरी तरह से विफल रही है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली हेमंत सरकार के राज्य में विद्युत सेवा की तरह स्वास्थ्य सेवा भी अचेतावस्था में है। झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मच्छर जनित बीमारी राज्य में कहर ढा रहा है और हेमंत सोरेन सत्ता सुख साधन की सैय्या पर नींद में विभोर हैं। उनके लिए कोई मरे या जीये क्या फर्क पड़ता है। राज्य के 15 जिलों में डेंगू और 10 जिले चिकनगुनिया की चपेट में आ गये हैं। सरकारी सुस्ती से दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। मानसून की इन बीमारियों से निपटने के लिए सरकार की तैयारी नहीं के बराबर है। मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। न तो फागिंग की पर्याप्त व्यवस्था है न दवा छिड़काव की। यही वजह है कि डेंगू से मरने वाली की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या सर्वाधिक 475 जमशेदपुर की है, इनमें पांच की मौत हाल के दिनों में हुई है। रांची जिला दूसरे स्थान पर है, जहां एक मरीज की मौत हो चुकी है। जमशेदपुर में 3 सितंबर को बिरसानगर की विशाखा पाणि की मौत से पूर्व चार की मौत हो चुकी है। यहां पॉजिटिविटी मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं।

     

     

    उन्होंने बताया कि कोटा में पढ़ाई कर रहे झारखंड की एक छात्रा की मृत्यु डेंगू से हुई थी। जिन जिलों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले रखा है, उनमें पूर्वी सिंहभूम के अलावा कोडरमा, रामगढ़, देवघर, चतरा और सरायकेला शामिल है। राज्य की राजधानी रांची में अगस्त तक 26 डेंगू और 47 चिकनगुनिया के मामले मिले थे। राज्य के राजधानी में इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए जब कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं तो अन्य जगहों की सुध कौन लेगा?

    इस दौरान भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, तापस कर्मकार, मुकेश मिश्रा, कोकण पांडे, मनीष पांडे, विकास साहू, बापन बनर्जी, सुशांतो साहू, ओंकार सिंह, संजय पाल, डॉ भोला, भानु प्रताप व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद:स्वयंभू गैंगेस्टर प्रिंस खान के 5 गुर्गे आर्म्स के साथ गिरफ्तार, SSP ने आम लोगों से किए अपील
    Next Article टेल्को उर्दू स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.