टेल्को उर्दू स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न
आज दिनांक 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर टेल्को उर्दू स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी लिमिटेड के यूनियन के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे उपस्थित हुए ।उन्होंने अपने संबोधन में गुरु शिष्य के पारंपरिक संबंधों की व्याख्या की और कहा कि माता-पिता के बाद अगर किसी का समाज में सर्वोच्च स्थान है तो वह गुरु का है माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं । माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं लेकिन गुरु शिक्षा और संस्कार देते हैं जिससे आगे चलकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर टेल्को उर्दू स्कूल की प्राचार्य श्रीमती शगुफ्ता नाज एवं टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री तैयब अंसारी तथा शिक्षक मोहम्मद कलाम, अरुण सिंह ,कश्मीरा रजी, बदरू दूजा, शबाना आज़मी, इशरत परवीन, सबरीन परवीन, इफत नाज ,नजराना हसीन ,नुसरत प्रवीण, निखत परवीन ,नाजरीन परवीन ,जुल्का खानम राफिया खानम को उपहार देकर उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के सचिव इनामुल हक टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के सचिव एहसान अहमद सेराजी, टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ,टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य अमानुद्दीन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के बच्चों ने किया और इस अवसर पर शिक्षा और गुरु शिष्य पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

