73वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टुपुर, जमशेदपुर में किया गयादेश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टुपुर, जमशेदपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले श्री सरयू राय शामिल हुए। माननीय मंत्री द्वारा इस मौके पर परेड का निरीक्षण किया गया एवं परेड की सलामी के पश्चात झंडोतोलन किया गया। मैदान में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी।
देश को आजाद हुए 72 वर्ष आज पूरे हो गए, इन 72 वर्षों में देश में बहुत कुछ हुआ। हम आज दुनिया के 5 शक्तिशाली देशों में हैं। देश को इन उंचाइयों पर पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, समाजसेवी तथा इस देश के सभी लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। सीमा पर सरहद की सुरक्षा में खड़े सैन्य बल हों या पुलिस के जवान, अर्धसैनिक बल या सैन्य पदाधिकारीगण, कठिन परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले ये सभी बधाई के पात्र हैं- ये बातें माननीय मंत्री सरयू राय ने कही।
देश के मुकुट पर लगा धारा 370 का बदनुमा दाग हटा- सरयू राय
माननीय मंत्री सरयू राय ने कहा कि कश्मीर हमारे देश का मुकुट है। और हमारे देश के मुकुट पर लगा धारा 370 का बदनुमा दाग हटाने का काम केन्द्र की सरकार ने किया है। धारा 370 के साथ 35ए भी हटाया गया है। विदेश नीति के मामले में आज आम सहमति का माहौल है। पूरा देश कश्मीर पर लिए गए केन्द्र सरकार की निर्णय के साथ आज खड़ा है। सीमा पर नापाक हरकत करने वाल के खिलाफ देश एकजुट होकर खड़ा है।
*भारत चांद पर पहुंचने में कामयाब हुआ- सरयू राय*
विकास की सहज गति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश आज अंतरिक्ष में जाने लायक हो गया है। कुछ ही दिनों पहले चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया। हमारा देश उस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है जिसका सपना आज भी हमारे पड़ोसी देश देख ही रहे हैं। कार्य संस्कृति में संवेदनशीलता जरूरी है। उसी संवेदनशीलता का परिणाम है कि देश में आज सामाजिक तनाव, सांप्रदायिक उन्माद पर नकेल कसा जा चुका है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की गतिविधियों का हमारे जवानों-पुलिसकर्मियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
माननीय मंत्री ने कहा कि लोकहित और जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होने इस दिशा में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही जिले में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधि, टॉपर्स स्कूली बच्चों, पुलिस बल के जवानों को भी सम्मानित किया गया।
*उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जिन्हें सम्मान दिया गया उनके नाम निम्नवत हैं-*
1. श्री लेखराज नाग- प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाकुलिया- जल शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इन्हें सम्मानित किया गया
2. श्री शंकराचार्य समद- प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा- इनके उत्कृष्ट कार्य हेतु बेस्ट बीडीओ के सम्मान से नवाजा गया
3. मुखिया- कनक सरदार, पंचायत हाथीबंधा, प्रखंड- पोटका
4. आंगनबाड़ी सेविका- चांदमुनी मांडी, आंगनबाड़ी केन्द्र चन्द्रपुर प्रखंड- बहरागोड़ा
5. वी.एल.ई- दीपक कुमार श्रीवास्तव- पंचायत- हुरलूंग प्रखंड- गोलमुरी सह जुगसलाई
*स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) में अनुकरणीय योगदान हेतु जिन प्रखंड समन्वयक को जिला प्रशासन* *द्वारा सम्मानित किया गया, उनके नाम निम्नवत हैं-*
1. शिवशंकर बेरा- प्रखंड समन्वयक- चाकुलिया
2. पप्पू कर- प्रखंड समन्वयक- धालभूमगढ़
3. शकुन्तला महतो- प्रखंड समन्वयक- पटमदा
*बंदोबस्ती पट्टा वितरण- सुश्री कपरा मार्डी, पिता फागु मार्डी, ग्राम दामुकोचा, प्रखंड- डुमरिया*
*टॉपर्स स्कूली बच्चे जिन्हें सम्मानित किया गया*
*सीबीएसई 10वीं टॉपर, जमशेदपुर*
1. प्रभांशु त्रिपाठी, डीएवी बिष्टुपुर, 99.4%
2. लक्ष्य जैन, चिन्मया टेल्को, 99.2%
3. अनुराग आनंद, डीएवी बिष्टुपुर, 98.4%
*आई.सी.एस.ई 10वीं टॉपर, जमशेदपुर*
1. वेदिका चंद्रा, गुलमोहर हाई स्कूल, 99.00%
2. सौनक बनर्जी, केएसएमएस, 99.00%
3. आयुष सिंह, लिटिल फ्लावर स्कूल, 98.60%
4. सुभांगी सिंह, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट, 98.60%
5. सुमित अग्रवाल, गुलमोहर स्कूल, 98.40%
*जैक(JAC) मैट्रिक, पूर्वी सिंहभूम टॉपर*
1. धनंजय कुम्भकार, अपग्रेडेड हाई स्कूल, जोड़िशा पटमदा, 96.80%
2. रामजीवन सरदार, एसएस +2 हाई स्कूल, पटमदा, 96.20%
3. अनिमा नायक, सीडीएन हाईस्कूल, पचंडो, 96.00%
4. अभिनव पांडेय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा, 96.00%
*साथ ही सीआरपीएफ, आरएएफ एवं पुलिस के जवान, उत्कृष्ट परेड पुलिस टुकड़ी, उत्कृष्ट परेड* *स्कूल की टुकड़ी, राष्ट्रगान एवं बैंड पार्टी में सम्मिलित छात्र-छात्राओं की टीम को भी सम्मानित* *किया गया।*
*कार्यक्रम में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे, उप-विकास* *आयुक्त श्री बी. महेश्वरी, पुलिस अधीक्षक(नगर) श्री सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी* *धालभूम श्री चंदन कुमार, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, अपर उपायुक्त श्री* *सौरभ कुमार सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री सुबोध कुमार, जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी श्री* *कानू राम नाग, नजारत उपसमहर्ता श्री रविंद्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार* *सभी पुलिस उपाधीक्षक, बड़ी संख्या में जमशेदपुर वासी, प्रेस प्रतिनिधि तथा अन्य उपस्थित थे।*
जिला मुख्यालय में कहां-कहां किन पदाधिकारियों ने झंडोतोलन किया
उपायुक्त आवास- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने झंडोतोलन किया
उपायुक्त कार्यालय- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने झंडोतोलन किया
एसएसपी कार्यालय- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे ने झंडोतोलन किया
अनुमंडल कार्यालय, धालभूम- अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने झंडोतोलन किया
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने* *झंडोतोलन किया
जिला जनसंपर्क कार्यालय- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने झंडोतोलन किया
अन्य सभी विभाग के संबधित पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालय परिसर में झंडोतोलन* *किया गया