Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन ‘ग्रामीण राशन, पेंशन, आवास योजना से हुए आच्छादित’
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन ‘ग्रामीण राशन, पेंशन, आवास योजना से हुए आच्छादित’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन
    #ग्रामीण राशन, पेंशन, आवास योजना से हुए आच्छादित
    #शिल्पकारों की परंपरा को अक्षुण्ण रखने हेतु प्रयास शुरू

    रांची

    तबला, मांदर, ढोल, मृदंग की गूंज कभी कम ना हो।सदियों से चली परंपरा अक्षुण्ण रहे। शिल्पकारों को सम्मान मिले और उनकी कला जीवित रहे। इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित अंधारझोर गांव जिला प्रशासन की टीम पहुंची। मुख्यमंत्री ने उक्त आदेश ग्रामीणों को आवास, पेंशन, राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की जानकारी के बाद दिया था। मालूम हो कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने का अभियान निरंतर जारी है।

     

     

     

    विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    अंधारझोर गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने व हटाने, सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन और कृषि विभाग द्वारा केसीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अंधारझोर गांव के ग्रामीणों के आवास, पेंशन एवं राशन कार्ड को लेकर जिला प्रशासन ने योजना से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही, गांव की अन्य समस्याओं के जल्द समाधान हेतु आश्वस्त किया गया है।

    सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए

    शिविर में आवास योजना के 104, नया राशन कार्ड के लिए 05, राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने संबंधी 02, राशनकार्ड स्थानांतरण का 01, राशन कार्ड में आधार सुधार का 01, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत दिव्यांग पेंशन का 01, वृद्धा पेंशन का 05 तथा निराश्रित पेंशन का 02 आवेदन प्राप्त हुए। 25 लोगों ने केसीसी का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।

     

     

     

    शिल्पकारों को मिला भरोसा

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शिल्पकारों से मुलाकात की। उन्होने शिल्पकारों से तबला, मांदर, ढोल, मृदंग आदि को बनाने में लगने वाला समय, लागत, निर्माण सामग्री, मार्केट तथा उनके उत्पाद को मिलने वाले मूल्य की जानकारी ली । 70 परिवारों का गांव अधारझोर के ग्रामीणों ने बताया कि कई पीढ़ियों से उनका गांव शिल्पकला को संरक्षित रखने का कार्य कर रहा है लेकिन लागत के अनुपात में मूल्य नहीं मिलने तथा बाजार उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग इससे विमुख भी होने लगे हैं। उपायुक्त ने जमशेदपुर के साक्ची स्थित संजय मार्केट के पास खाली स्थान में विश्वकर्मा प्वाइंट बनाने की संभावनाओं को देखा। इस प्वाइंट पर शिल्पकारों के लिए मार्केट विकसित करने पर विचार किया गया है।

     

     

     

    जागरूक हुए ग्रामीण

    मौके पर प्रशासन द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना, छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति, अनुदानित दर पर कृषि उपकरण वितरण योजना तथा अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    मुख्यमंत्री के आदेश पर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। शिल्पकारों की सैकड़ों वर्षों से चली आ रही वाद्ययंत्र निर्माण की परंपरा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleI.N.D.I.A. गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित, ये नाम शामिल, अगली बैठक में लोगो, कन्वीनर पर होगा फैसला
    Next Article सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत एकल दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.