Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » I.N.D.I.A. गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित, ये नाम शामिल, अगली बैठक में लोगो, कन्वीनर पर होगा फैसला
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    I.N.D.I.A. गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित, ये नाम शामिल, अगली बैठक में लोगो, कन्वीनर पर होगा फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    I.N.D.I.A. गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित, ये नाम शामिल, अगली बैठक में लोगो, कन्वीनर पर होगा फैसला
    मुंबई. विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक का आज  दूसरा दिन है. गठबंधन ने आज 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया. कमेटी में केसी वेणुगोपाल, संजय राउत, शरद पवार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, ललन सिंह, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, अभिषेक बनर्जी, जावेद अली खान और राघव चड्ढा होंगे.

    लोगो और कन्वीनर पर फैसला अगली मीटिंग में

    तीसरी बैठक के दूसरे दिन आज लोगो को लेकर सहमति नहीं बन पाई. सूत्रों की मानें तो गठबंधन को लेकर 6 लोगो शॉर्ट लिस्ट हुए थे. उसमें एक लोगो पर सभी की सहमति बनी. लेकिन कुछ नेताओं ने इस लोगो को लेकर भी सुझाव दिए इसके बाद इसे अगली मीटिंग में लॉन्च करने का फैसला लिया गया. वहीं कन्वीनर को लेकर भी अगली मीटिंग में ही घोषणा की जाएगी.

     

     

     

    बीजेपी हमारे खिलाफ एजेंसियों का दुरूपयोग करेगी

    इसके अलावा विपक्षी गठबंधन जल्द से जल्द चुनाव की आशंका के चलते सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी आज ही फाइनल कर सकता है. बता दें कि बैठक में पहले 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे. मीटिंग में शामिल होने आए मल्लिकार्जुन खडग़े ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देश और संविधान को बचाने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि जैस-जैसे विपक्षी गठबंधन मजबूत होगा भाजपा हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी. हमारी ताकत और एकजुटता सरकार को परेशान कर रही है. इसलिए उसने कई सांसदों को निलंबित कर दिया.

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने 9 सालों में जो जहर फैलाया है वह अब ट्रेन यात्रियों, स्कूली बच्चों के रूप में नजर आने लगा है. हमें सरकार के बदले की राजनीति के कारण आने वाले कुछ महीनों में ज्यादा हमलों और छापों के लिए तैयार रहना चाहिए.

     

     

     

    मीटिंग में ये दल हुए शामिल

    गठबंधन में कांग्रेस, DMK, RJD, JDU, TMC, AAP, JMM, SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, शिवसेना (उद्धव गुट), आरएसपी, NCP (शरद गुट), फॉरवर्ड ब्लॉक, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), केरल कांग्रेस (जोसेफ), आईयूएमएल, अपना दल (कामेरावादी), केरल कांग्रेस (मणि), और एमएमके शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से लाई गई लड़कियों से मिले उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार
    Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन ‘ग्रामीण राशन, पेंशन, आवास योजना से हुए आच्छादित’

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.