Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक सम्पन्न हुई।
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक सम्पन्न हुई।

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक सम्पन्न हुई।

    बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 28 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी।

     रिहा होने वाले कैदियों का सामाजिक पुनर्वास हो यह सुनिश्चित करें

     कैदियों की गतिविधियों का ट्रैकिंग एवं काउंसलिंग भी की जाए

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 41 कैदियों के रिहाई से संबंधित समीक्षा की गई। बैठक में 28 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी। समीक्षा के क्रम में अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर गहन विचार-विमर्श के उपरान्त राज्य के विभिन्न जेलों में आजीवन सजा काट रहे 28 कैदियों को रिहा करने पर स्वीकृति दी गई।

     

     

     

    रिहा होने वाले कैदियों का सामाजिक पुनर्वास हो, यह सुनिश्चित करें

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में जिन कैदियों की रिहाई सुनिश्चित की गई है उनका सामाजिक पुनर्वास आवश्यक है। संबंधित विभाग के अधिकारी एक बेहतर कार्य योजना बनाकर इन कैदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें। जेल से रिहा होने के बाद ऐसे कैदियों की गतिविधियों की निरंतर ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निदेशित किया कि समय-समय पर इन कैदियों की काउंसलिंग भी की जाए। जेल से निकलने के बाद इन कैदियों के जीवनयापन में सामाजिक रूप से कोई बाधा न पहुंचे तथा आर्थिक समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त इन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य भी आवश्यक रूप से की जाए।

     

     

     

    बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) विभाग श्री नलिन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, न्यायायिक आयुक्त श्री अरुण कुमार राय, कारा महानिरीक्षक श्री उमा शंकर सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
    Next Article झमाझम बारिश में भी झारखंड का सियासी तापमान रहा गर्म ED के बुलाने पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Related Posts

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    May 21, 2025

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

    May 21, 2025

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सेंट्रल किचन का किया निरीक्षण कहा बहुत जल्द 100 स्कूल पर एक सेंट्रल किचन बनाया जाएगा

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के सात छात्र छात्राओं का चयन

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.