Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के बरियारपुर गांव में आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के बरियारपुर गांव में आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के बरियारपुर गांव में आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में झिलुवा पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम बास्की, ग्राम प्रधान मदन सोरेन, साहब राम सोरेन, उमेश मुर्मू सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि आज पूरा विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है। यह दिवस आदिवासियों के सम्मान में एक छोटा सा पहल मात्र है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे राज्य का मुखिया आदिवासी है और उनके सफल नेतृत्व में यह राज्य तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी एकमात्र ऐसा समुदाय है जिसे प्रकृति से सबसे ज्यादा प्रेम है। आदिवासियों का हर त्यौहार प्रकृति प्रेम से जुड़ा हुआ है। प्रकृति द्वारा दिया गया जंगल, पहाड़, नदी, झरने, फालतू मवेशी यह सब आदिवासियों के लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मणिपुर, नागपुर और मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ जो घटना घटित हुई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में ही घट रही है जिससे यह पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की कितनी बड़ी हितेषी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेश हमेशा से आदिवासियों के उत्थान को लेकर प्रयासरत और चिंतित रहा है। आज आदिवासी माता बहनों का सम्मान करके हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है। आदिवासियों की सेवा करने से प्रकृति की सेवा करने जैसा भाव मन में उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का विरोध करने वाले भारतीय जनता पार्टी को हमें एकजुट होकर खदेड़ने का काम करना है। आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में इस देश की सत्ता से बाहर निकालना है। आने वाले समय में उन्होंने सभी को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता अक्सर ही गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को जानने का काम कर रहे हैं। आपकी जो भी समस्याएं हो उन्हें आप हमारे समक्ष रखें और हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर उपस्थित विधवा महिलाओं, निशक्त व्यक्तियों और बुजुर्गों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, अजीत दुबे, विमल कुमार भैया, ताकेश सिंह, मुस्तफा अंसारी, सर्वेश्वर मुर्मू, शेखर हसदा, छंदलाल हसदा, हाकीम हांसदा, मुकीम किसको सजन सोरेन हेमलाल किस्कू, शिबू सोरेन, मंटू हसदा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का मुख्य अतिथि के रूप में राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया भव्य शुभारंभ
    Next Article प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में मनाया गया विश्व आदिवासी महोत्सव

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका: JMM विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.