20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता मे 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई
जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है, योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण करें पदाधिकारी- मंत्री बन्ना गुप्ता
समाहरणालय सभागार मे आज 20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता तथा माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, माननीय इचागढ़ विधायक श्री सबिता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष समेत माननीय सदस्यगण की मौजूदगी में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक उपरांत माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के द्वारा क्रमवार विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गया। समीक्षा क्रम मे माननीय मंत्री ने कहा कि जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है। पदाधिकारी अंतिम पयदान पर खडे व्यक्ति को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े, उन्होंने कहा कि इस बाबत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है अतः पदाधिकारी संचालित योजनाओं के उदेश्य को पूर्ण करने को लेकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं मे गुणवातापूर्ण कार्य हो यह सुनिश्चित करे।
बैठक के दौरान माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो समेत अन्य सदस्यगण के द्वारा अपने अपने क्षेत्र सम्बन्धित समस्याओ (विधुत, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न मामले) से अवगत करा क्षेत्र की समस्याओं उसके समाधान एवं सुझाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जिला स्तर से होने वाली योजनाओं को पूर्ण करने तथा राज्य स्तर से होने वाली योजनाओं को विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका निष्पादन कराने के संदर्भ में संसूचित किया गया।
बैठक मे उपरोक्त के अलवा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त श्री, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*===============================*

