Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली अध्यादेश बिल राज्यसभा में पेश, कांग्रेस बोली- दिल्ली में सुपर CM चाहती है केंद्र सरकार
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली अध्यादेश बिल राज्यसभा में पेश, कांग्रेस बोली- दिल्ली में सुपर CM चाहती है केंद्र सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    दिल्ली अध्यादेश बिल राज्यसभा में पेश, कांग्रेस बोली- दिल्ली में सुपर CM चाहती है केंद्र सरकार
    दिल्ली में सेवाओं के अधिकार संबंधी बिल लोकसभा से पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश कर दिया गया। बिल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया। बिल को पेश करते समय विपक्ष के नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस ने इस बिल का विरोध करने के साथ ही केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है।

    अमित शाह ने पेश किया बिल

    दिल्ली में अधिकारियों के सेवाओं और ट्रांसफर, पोस्टिंग से जुड़े अध्यादेश की जगह लेने वाला विधेयक (दिल्ली सेवा बिल) गुरुवार को लोकसभा से पारित हो गया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दोपहर करीब 2 बजे के करीब राज्यसभा में इस बिल को पेश किया। सूत्रों के मुताबिक ये बिल आज ही चर्चा होने के बाद राज्यसभा से भी पास हो जाएगा।

     

     

     

    दिल्ली में सुपर CM चाहती है केंद्र सरकार- कांग्रेस

    राज्यसभा में जब केंद्रीय गृहमंत्री बिल पेश कर रहे थे। उस वक्त विपक्ष के साथ ही कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश पर अपना कब्जा चाहती है। वह हर सरकारी संस्था पर हमला कर रही है। दिल्ली अध्यादेश संघीय ढांचे पर हमला है। एक तरह से कहे तो केंद्र सरकार बिल के सहारे दिल्ली में सुपर CM चाहती है।

     

     

    राज्यसभा में बिल को पास होने के लिए कितने वोटों की दरकार?

    राज्यसभा में इस समय कुल सांसद 238 हैं। बहुजन समाज पार्टी का इस समय राज्यसभा में 1 सांसद है। खबर है कि बसपा वोटिंग के समय बिल का बायकॉट कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सदन में कुल 237 सांसद मौजूद रहेंगे। ऐसे में0 सरकार को बहुमत के लिए 119 सांसदों की जरूरत पड़ेगी। सत्तापक्ष और विपक्ष ने अपने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को 26 INDIA गठबंधन के नेताओं और सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़: प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 के खिलाफ राज्यपाल के नाम उप विकास आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बिहार में जातीय गणना रोकने से इंकार, 14 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.