Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का बिहार में जातीय गणना रोकने से इंकार, 14 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
    Breaking News Headlines बिहार

    सुप्रीम कोर्ट का बिहार में जातीय गणना रोकने से इंकार, 14 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीम कोर्ट का बिहार में जातीय गणना रोकने से इंकार, 14 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
    पटना. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण को बरकरार रखने के पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है. याचिका एनजीओ एक सोच एक प्रयास की ओर से दायर की गई थी. अब 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी.

    लाइव लॉ के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जनगणना का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. 90 प्रतिशत पूरा हो जाएगा. क्या फर्क पड़ता है. एक अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने जातिगत गणना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सरकार चाहे तो गणना करा सकती है.

     

     

     

    सरकार ने सभी डीएम को काम शुरू करने को कहा

    हाईकोर्ट के फैसले के चंद घंटे के बाद ही सरकार ने जातीय गणना को लेकर आदेश जारी कर दिया था. सरकार ने सभी डीएम को आदेश दिया है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद बिहार जाति आधारित गणना 2022 के रुके काम को फिर से शुरू किया जाए. बता दें कि पिछले साल जातिगत गणना का आदेश दिया गया था और बिहार सरकार के अनुसार यह लगभग पूरा भी कर लिया गया है.

    एक अन्य याचिका सूचीबद्ध नहीं होने पर स्थगन की मांग

    जस्टिस संजय खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच याचिका पर सुनवाई करने वाली थी, लेकिन सीनियर एडवोकेट सीएस वैद्यनाथन ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली एक अन्य याचिका आज सूचीबद्ध नहीं होने के कारण स्थगन की मांग की. पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले एक अन्य संगठन की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने इस पर शुक्रवार या सोमवार को सुनने का अनुरोध किया.

     

     

     

    कोर्ट ने कहा- आप बंदूक उछाल रहे हैं

    बेंच ने सीनियर एडवोकेट के अनुरोध पर सहमति व्यक्त की और मामले को सोमवार यानी 14 अगस्त को फिर से सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया. सुनवाई स्थगित होने से पहले एक अन्य वकील ने पीठ से यथास्थिति आदेश देने का अनुरोध किया. वकील ने कहा, इस बीच, मैं बेंच से यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देने का अनुरोध कर रहा हूं. जस्टिस खन्ना ने आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा, यह क्या है? यथास्थिति का कोई सवाल ही नहीं है? हमने नोटिस भी जारी नहीं किया है. हमने आपकी बात नहीं सुनी है. आप बंदूक उछाल रहे हैं.

     

     

    500 करोड़ खर्च करने की योजना

    राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार बिहार सरकार जातीय गणना नहीं, सिर्फ सिर्फ लोगों की आर्थिक स्थिति और उनकी जाति से संबंधित जानकारी लेना चाहती है. जिससे उनकी बेहतरी के लिए योजना बनाई जा सके. सरकार उन्हें बेहतर सेवा देने के लिए एक ग्राफ तैयार कर सके. पटना हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राज्य सरकार का यह काम नियम संगत है. पूरी तरह से वैध भी. राज्य सरकार चाहे तो गणना करा सकती है. हाईकोर्ट ने बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण को वैध करार दिया था. बिहार सरकार ने भी इसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना भी बनाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली अध्यादेश बिल राज्यसभा में पेश, कांग्रेस बोली- दिल्ली में सुपर CM चाहती है केंद्र सरकार
    Next Article अब नूंह में नहीं चलेगा ‘बुलडोजर’, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, अब तक 700 से अधिक निर्माण ध्वस्त

    Related Posts

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.