Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में भारी बारिश से भयंकर लैंडस्लाइड: मलबे में दुकानें बहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका
    Breaking News Headlines धर्म

    केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में भारी बारिश से भयंकर लैंडस्लाइड: मलबे में दुकानें बहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में भारी बारिश से भयंकर लैंडस्लाइड: मलबे में दुकानें बहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका
    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बार फिर से भारी बारिश के चलते भयंकर भूस्खलन हुआ जिसमें अब तक काफी नुकसान हो गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार देर रात्रि अतिवृष्टि और भूस्खलन से व्यापक जन, धन की हानि होने की सूचना है। खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में भारी मुश्किल हो रही हैं। यह स्थान भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम का अंतिम पडाव स्थल है।

     

     

     

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन होने के कारण दो दुकानें और एक खोखा बहने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी गौरीकुंड के हवाले से बताया कि उक्त स्थान में 13 लोगों के लापता होने की सूचना है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता लोगों में जनई निवासी, आशु (23) , तिलवाड़ी निवासी प्रियांशु चमोला (18), बस्ती निवासी रणबीर सिंह (28), नेपाल निवासी अमर बोहरा , अनिता बोहरा (26), राधिका बोहरा (14) , पिंकी बोहरा (8), पृथ्वी बोहरा (7 ), जटिल ( 6), वकील ( 3), राजस्थान में भरतपुर के खानवा निवासी विनोद ( 26) , उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नगला बंजारा निवासी मुलायम (25) शामिल हैं।

    घटना के बाद से सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने बताया कि मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, लगातार बारिश होने से फिलहाल सर्च और रेस्क्यू अभियान कार्य को रोका गया है। और सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें DDRF, SDRF, NDRF, YMF, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार‌ है।

     

     

     

    वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से पिछले 41 दिनों के दौरान लगभग 200 बारिश से संबंधित मौतें हुईं और 31 लोग लापता हो गए। 199 मौतों में से 57 मौतें भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुईं, जबकि 142 लोगों की मौत मानसून अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य बारिश और बाढ़ से उबर रहा है, हर दिन जानमाल का नुकसान बढ़ रहा है.

     

     

    उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान का अनुमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इसी अवधि में बुनियादी ढांचे को अनुमानित नुकसान 6563.58 करोड़ रुपये रहा। बारिश के कारण आई बाढ़ से राज्य में 774 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 7317 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 254 दुकानें और 2337 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 79 भूस्खलन और 53 अचानक बाढ़ की घटनाएं देखी गईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर दे दी जान
    Next Article नूंह हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार: नूंह के SP को हटाया, अब IPS नरेंद्र बिजारणिया को सौंपी गई जिम्मेदारी

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.