Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर दे दी जान
    Headlines सिनेमा

    मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर दे दी जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर दे दी जान
    मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी से लटककर जान दे दी. लगान, कौन बनेगा करोड़पति, जोधा अकबर जैसे बड़े प्रोजेक्ट का सेट नितिन देसाई ही बनाया करते थे, पूरी इंडस्ट्री में उनके काम की अलग पहचान थी. लेकिन उन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कहने का फैसला लिया. नितिन की मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, इनमें सबसे बड़ा मुद्दा कर्ज बताया जा रहा है जिसके दबाव में आकर नितिन को यह कदम उठाना पड़ा.

     

     

     

    मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित करजत इलाके में नितिन देसाई का अपना स्टूडियो एनडी आर्ट वर्ल्ड है. वहां पर ही बुधवार को नितिन का शव मिला, पुलिस ने बयान दिया कि नितिन का शव पंखे से लटका हुआ था. पोस्टमॉर्टम में इस बात की पुष्टि हो गई है कि नितिन की मौत फांसी की वजह से ही हुई थी.पुलिस को मौके पर जो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक डिवाइस मिली हैं उन्हें भी सील कर लिया है. बीते दिन नितिन की मौत के बाद पुलिस ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं. पुलिस को कई ऑडियो नोट भी मिले हैं, जिसमें नितिन ने कर्ज की बात कही है. जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई एक दिन पहले ही अपने स्टूडियो पहुंच गए थे. यहां उन्होंने अपने एक कर्मचारी को कहा था कि वह अगले दिन वॉइस रिकॉर्डर कलेक्ट कर ले. जब अगले दिन कर्मचारी पहुंचा तो नितिन देसाई का शव लटका मिला था. यही रिकॉर्डर अब पुलिस के हाथ लगा है.

     

     

     

    कर्ज से परेशान थे नितिन देसाई
    आर्ट डायरेक्शन से इतर नितिन देसाई ने अपना एक फिल्म स्टूडियो भी खोला था, जहां पर कई फिल्मों, टीवी शो की शूटिंग हुई थी. करजत में एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नितिन देसाई का फिल्म स्टूडियो था, उनकी कंपनी करीब 252 करोड़ रुपये के कर्ज में थी और वह कंपनी को दिवालिया घोषित कर चुके थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवजीवन सहकारी गृह निर्माण समिति के आम चुनाव में सुशांत पंडा के नेतृत्व में पूरी टीम भारी मतों से विजयी
    Next Article केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में भारी बारिश से भयंकर लैंडस्लाइड: मलबे में दुकानें बहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.