Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ED के निदेशक का कार्यकाल 15 सितम्बर तक बढ़ाया, सुप्रीम कोर्ट ने कहा इससे आगे नहीं बढ़ेगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    ED के निदेशक का कार्यकाल 15 सितम्बर तक बढ़ाया, सुप्रीम कोर्ट ने कहा इससे आगे नहीं बढ़ेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023Updated:July 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ED के निदेशक का कार्यकाल 15 सितम्बर तक बढ़ाया, सुप्रीम कोर्ट ने कहा इससे आगे नहीं बढ़ेगा
    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की केन्द्र सरकार की मांग को अनुमति दे दी है. कोर्ट ने संजय मिश्रा को 15 सितम्बर तक पद पर बने रहने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सामान्य परिस्थितयों ने अनुमति नहीं दी जाती लेकिन हम जनहित में इसे स्वीकार करते हैं. इसके आगे उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी.

     

     

     

    जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस संजय करोल ने एक्सटेंशन देते हुए कहा कि यह देशहित व जनता से जुड़ा मामला है. इसके बाद सुनील कुमार मिश्रा का कार्यकाल किसी भी सूरत में 15 सितंबर की आधी रात को समाप्त हो जाएगा. बेंच ने सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से ये भी कहा कि क्या प्रवर्तन निदेशालय ईडी अक्षम लोगों से भरा हुआ है. इस पर मेहता ने कहा कि बात अक्षमता की नहीं है लेकिन उनकी सुनील मिश्रा उपस्थिति फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के रिव्यू के लिहाज से जरूरी है. ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि कुछ पड़ोसी देश भारत को एफएटीएफ में डालना चाहते हैं. इस लिहाज से ईडी प्रमुख यानी एसके मिश्रा की मौजूदगी जरूरी है.

     

     

     

     

    गौरतलब है कि 26 जुलाई को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच में इस मसले पर सुनवाई के लिए एक आवेदन दायर किया था. इससे पहले 11 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मिश्रा का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाने का केंद्र का फैसला गैर-कानूनी है. इस पर केंद्र ने कहा था कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का रिव्यू चल रहा है इसलिए संजय को 15 अक्टूबर तक पद पर रहने दिया जाए. एसजी मेहता ने 26 जुलाई को बेंच से कहा था कि संजय मिश्रा के केस में कुछ अर्जेंसी है. इस पर तुरंत सुनवाई करें. इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि 11 जुलाई का फैसला तीन जजों की बेंच ने सुनाया था. जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस संजय करोल भी शामिल थे. फिलहाल वे अलग-अलग कोर्ट रूम में बैठ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRRKPK Review: आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    Next Article हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने राज्य सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.