Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड-हिमाचल में चार जगह बादल फटने से हुई भारी तबाही, मां वैष्णो देवी में भूस्खलन
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय

    उत्तराखंड-हिमाचल में चार जगह बादल फटने से हुई भारी तबाही, मां वैष्णो देवी में भूस्खलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तराखंड-हिमाचल में चार जगह बादल फटने से हुई भारी तबाही, मां वैष्णो देवी में भूस्खलन
    नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है, जिसके चलते कई राज्यों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भी खराब मौसम से राहत नहीं मिल रही। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में चार जगह बादल फटने से लाखों रुपये संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

     

     

     

    हिमाचल में तीन स्थानों तो वहीं उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फट गया है। बादल फटने से मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में दो एनएच सहित 610 सड़कें बंद हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

    उत्तराखंड में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। इससे यमनोत्री में दो सौ से अधिक यात्री पड़ावों में फंस गए हैं। राज्य में 85 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं।

     

     

     

    वहीं, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। जम्मू संभाग को पुंछ जिले से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड़ पर भूस्खलन होने से इसे बंद कर दिया गया है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में वर्तमान विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों को किया तलब।
    Next Article हिंदू राष्ट्रवाद के पितामह थे लोकमान्य तिलक

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.