Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2024 का ‘जंग बीजेपी और विपक्ष के बीच’:राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    2024 का ‘जंग बीजेपी और विपक्ष के बीच’:राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2024 का ‘जंग बीजेपी और विपक्ष के बीच’:राहुल गांधी

     

    बेंगलुरु में विपक्षी दलों ने किया ‘सामूहिक संकल्प’ पारित, भाजपा पर लगाए आरोप

    नीतीश को INDIA नाम पर था ऐतराज, राहुल की दलील पर अनमने ढंग से भरी हामी- सूत्र

    INDIA होगा विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम, खड़गे ने बताया आगे का प्लान

     

    बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जानकारी दी है कि गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्‍लूजिव एलायंस (INDIA) होगा. इस गठबंधन का मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में बनाया जाएगा, जिसकी अगली बैठक बेंगलुरु के बाद अब मुंबई में होगी. खड़गे ने बताया कि INDIA गठबंधन के तहत 11 सदस्‍यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी.

    बेंगलुरु मीटिंग के बाद विपक्षी दलों की ज्‍वाइंट प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ’11 सदस्‍यीय समन्‍वय समिति के सदस्‍यों के नाम पर चर्चा मुंबई में होने वाली अगली बैठक के दौरान होगी. जल्‍द ही मीटिंग की तारीख का ऐलान किया जाएगा. INDIA गठबंधन का मुख्‍यालय दिल्‍ली में होगा. लोकसभा चुनाव को देखते हुए कैंपेन संबंधित कार्य मुख्‍यालय में बैठकर ही किए जाएंगे

     

    लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इकट्ठा हुए’

    बीजेपी और एनडीए के 38 दलों की बैठक भी मंगलवार को ही हुई. नई दिल्‍ली में हुई एनडीए की बैठक पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा. खड़गे ने कहा, ‘एनडीए 30 पार्टियों के साथ मिलकर मीटिंग कर रहा है. मैंने इनमें से बहुत सी पार्टियों के नाम तक नहीं सुने हैं. पहले उन्‍होंने कोई मीटिंग नहीं रखी. अब एक एक करके वो एनडीए के दलों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. पीएम मोदी अब विरोधी दलों से डर रहे हैं. हम यहां पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इकट्ठा हुए हैं.’

    ‘जंग बीजेपी और विपक्ष के बीच’
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बैठक को सार्थक बताया और कहा कि यह लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है. ‘हम अपने महान देश भारत के विचार की रक्षा कर रहे हैं. आप इतिहास उठाकर बता सकते हैं कि भारत के विचार को कोई हरा नहीं पाया है. यह जंग बीजेपी और विपक्ष के बीच है.’

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीरपुर अंचलाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह अयोजित 18वें अंचलाधिकारी के रूप में रत्नेश मोहन
    Next Article गलबहियां मिशन नहीं मजबूरी है:पीएम मोदी

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.