Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » _मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का किया अनावरण
    Breaking News Headlines खेल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    _मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का किया अनावरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    _मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का किया अनावरण

    ◆ मुख्यमंत्री ने मौके पर “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं_

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी का देशभर में भ्रमण कराए जाने से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों का बढ़ेगा उत्साह

    ◆ चेन्नई की मेजबानी में 3 से 12 अगस्त तक एशियन हॉकी ट्रॉफी चैंपियनशिप का होगा आयोजन

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तीन अगस्त से शुरू होने वाले हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आज अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त कि इस चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम बेहतर और शानदार खेल का प्रदर्शन करेगी।

     

     

    *_चैंपियनशिप के प्रति उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है। इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा । इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा।

     

    *_झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव -गांव में हॉकी बसती है। यहां के बच्चे- बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर “मैजिक” शुरू हो जाती है। ऐसा लगता कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

     

    *_भारत पहली बार कर रहा मेजबानी_*

    ज्ञात हो कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही है । ज्ञात हो कि भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में खिताब जीता था।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, झारखंड के खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के सीईओ श्री रजनीश कुमार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला के पूर्व उप विकास आयुक्त रहे नागेंद्र कुमार सिन्हा के हैदराबाद में ईलाज के दौरान निधन हो जाने के कारण समाहरणालय सभागार में उन्हें दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article 30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ महिलाओं को 2,353 लाख रूपए से अधिक मिली ऋण की धनराशि

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.