Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के शहरी चकाचौंध के बीच दम तोड़ती जिंदगियां , पिछले 6 महीने में 164 सड़क दुर्घटनाओं में 99 मौत ,ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के शहरी चकाचौंध के बीच दम तोड़ती जिंदगियां , पिछले 6 महीने में 164 सड़क दुर्घटनाओं में 99 मौत ,ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लौहनगरी जमशेदपुर के शहरी चकाचौंध के बीच दम तोड़ती जिंदगियां

    पिछले 6 महीने में 164 सड़क दुर्घटनाओं में 99 मौत ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल

    जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    कहने को तो लौहनगरी जमशेदपुर को मिनी मुंबई का दर्जा प्राप्त है. कंपनी कमांड एरिया को छोड़ गैर कंपनी इलाकों की सड़कों का खस्ताहाल है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं ने न केवल जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है बल्कि जिला प्रशासन और प्रशासनिक व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है.

     

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 6 महीने में शहर व आसपास के इलाकों में कुल 164 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 99 लोगों की मौत हुई जबकि 92 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी सड़क हादसे आखिर थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा ? निश्चित तौर पर लौहनगरी जमशेदपुर के लिए यह चिंता का विषय है.

    एक तरफ जमशेदपुर की सड़कें चाक-चौबंद नजर आती है, दूसरी तरफ गैर कंपनी क्षेत्र के की सड़कों का बुरा हाल है. जवाबदेही किसकी होनी चाहिए यह तय नहीं. जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक महकमे का ध्यान इस ओर क्यों नहीं जाता जो चिंता का विषय है.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो इस साल जनवरी महीने में 27 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं. फरवरी महीने में 29 सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हुई जबकि 18 लोग घायल हुए. मार्च महीने में 20 सड़क दुर्घटनाएं हुई इनमें से 9 की मौत हुई 12 घायल हुए. अप्रैल महीने में 22 सड़क दुर्घटनाओं में 14 की मौत हुई जबकि 9 लोग घायल हुए. मई महीने में 35 सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 घायल हुए हैं. जून महीने में 31 सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. यूं कहें तो महीने दर महीने आंकड़े डरावने होते चले जा रहे हैं.

     

     

     

    वहीं इस संबंध में प्रभारी डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि हाल के दिनों में सड़क हादसों में तेजी आई है. ज्यादातर युवा वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं. डेंजर जोन चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके. उन्होंने युवाओं से वाहन चलाते वक्त सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. साथ ही वाहन जांच अभियान तेज करने की बात उन्होंने कही है.

    वैसे जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस हाईटेक सुविधाओं से लैस है. जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ वाहन जांच करती है, बावजूद इसके सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है. बहरहाल हम अपने चैनल के माध्यम से सड़क पर चलने वाले लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हैं, क्योंकि जीवन अनमोल है. सुरक्षित यात्रा आपकी जिम्मेदारी है. शराब पीकर वाहन न चलाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद : 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव लहू लुहान अवस्था में बरामद ,मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस
    Next Article पतरातू पुलिस ने चोरी के 6 बाइक के साथ 6 को गिरफ्तार किया

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.