Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समान नागरिक संहिता पर संसदीय समिति की बैठक, आए 19 लाख सुझाव, कांग्रेस ने जताई यह आपत्ति
    Headlines राजनीति

    समान नागरिक संहिता पर संसदीय समिति की बैठक, आए 19 लाख सुझाव, कांग्रेस ने जताई यह आपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    समान नागरिक संहिता पर संसदीय समिति की बैठक, आए 19 लाख सुझाव, कांग्रेस ने जताई यह आपत्ति
    नई दिल्ली. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सोमवार को संसदीय समिति की बैठक हुई. अब तक 19 लाख लोग समिति को इस संबंध में अपने सुझाव भेज चुके हैं. बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने सरकार पर आरोप लगाए कि जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है. समिति के कुछ सदस्यों का कहना था कि सिर्फ एक फैमिली लॉ नहीं बनाया जाना चाहिए. यह समाज के हर धर्म, जाति, समुदाय से जुड़ा हुआ मामला है. लिहाजा इसको ध्यान में रखना जरूरी है. बताया गया कि इस मुद्दे पर समिति अभी कोई फैसला या आदेश नहीं दे रही है. फिलहाल यूसीसी पर चर्चा के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या कुछ किया जा सकता है.

     

     

    एक सदस्य ने सिख समुदाय के लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता से सिखों की शादी के लिए आनंद मैरिज एक्ट पर भी असर पड़ेगा. बैठक के दौरान शिवसेना, बसपा और टीआरएस ने समान नागरिक संहिता का विरोध किया. यूसीसी के संबंध में ऐसे सुझाव भी आए हैं कि नई व्यवस्था में आदिवासी समुदाय पर इसका असर ना पड़े. खासतौर पर पूर्वोत्तर राज्यों में. संसदीय स्थाई समिति (कानून एवं न्याय) की बैठक में कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि लॉ कमीशन ने खुद ही माना कि यह जरूरी नही, फिर लॉ कमीशन को सुनने का फायदा क्या है?

     

     

    यह लोग समिति के सदस्यों में हैं शामिल

    दरअसल समान नागरिक संहिता पर साल 2018 में लॉ कमीशन का कंसलटेटिव पेपर सदस्यों को दिया गया था. कांग्रेस सांसद विवेक तंखा ने चिठ्ठी में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कई आपत्तियां बताई. रिपोर्ट में जो अलग-अलग समुदाय, धर्मों और क्षेत्रों में अलग-अलग पर्सनल लॉ का जिक्र किया इसके बारे में भी तंखा ने लिखा है. यूसीसी की संसदीय समिति में कुल 31 लोग हैं जिसमें बीजेपी के सुशील मोदी, रमेश पोखरियाल (निशंक), बहुजन समाज पार्टी के मलूक नागर, शिवसेना के संजय राऊत, कांग्रेस के विवेक तन्खा, महेश जेठमलानी समेत अन्य सदस्य, लॉ कमीशन के सचिव और कानून मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच : वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की अंतिम उम्मीद भी खत्म
    Next Article कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में कोई बदलाव नहीं

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.