Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोत्साहन राशि मानहानि मामला :मुश्किल मे विधायक सरयू राय, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रोत्साहन राशि मानहानि मामला :मुश्किल मे विधायक सरयू राय, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

    News DeskBy News DeskJune 29, 2023Updated:June 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रोत्साहन राशि मानहानि मामला : मुश्किल मे विधायक सरयू राय, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट !

    प्रोत्साहन राशि मानहानि मामले मे पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय पर संकट का बादल गहराया है, कोर्ट मे उपस्थित नहीं रहने के कारण कोर्ट ने उनके गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है जिससे उनके गिरफ्तार होने की संभावना बढ़ गई है!

    गौरतलब है कि कोरोना प्रोत्साहन राशि के समय सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर गलत तरीके से प्रोत्साहन राशि लेने का आरोप लगाया था जिसे लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था उसी को लेकर जज ऋषि कुमार के MP MLA स्पेशल कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है!

    ज्ञात हो कि  मंत्री बन्ना गुप्ता ने चाईबासा के एमपी-एमएलए न्यायालय में अपने वकील के द्वारा सरयू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि विधायक सरयू राय द्वारा मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र के तहत सोशल मीडिया एवं विभिन्न अखबारों के जरिये उनके खिलाफ गलत जानकारी एवं झूठे तथ्य प्रसारित किये गये जिसमें बताया गया कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं एवं अपने लोगों को गलत तरिके से कोरोना प्रोत्साहन राशि दिलाया है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने भी स्पष्ट किया था कि स्वास्थ्य सचिव समेत सभी लोगों को नियम के अनुसार ही प्रोत्साहन राशि वितरित करने की अनुशंसा की थी जिसमें बाद में मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं पहल करते हुए प्रोत्साहन राशि के निर्णय को अस्वीकार करते हुए वापस करने का निर्देश विभाग को दिया था!

     

    इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सरयू राय को कानूनी नोटिस भी संप्रेषित किया था. इसका सरयू राय ने कोई जवाब देना भी उचित नहीं समझा था, इसी क्रम में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण इसमें गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है जिसके बाद सरयू राय की मुश्किल बढ़ गई है!

     

    गौरतलब है कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने भी ऑफिस ऑफ़ सीक्रेट के तहत मामला दर्ज कराया है जो प्रकियाधीन है!

     

    स्वास्थ्य मंत्री के अधिवक्ता प्रकाश झा ने दूरभाष पर बताया कि गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी ही केंद्र सरकार को ले डूबेगी: सुभाकर मिश्रा
    Next Article प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद उल अजहा

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.