Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के व्यापारी सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा ने किया संबोधित, व्यापारियों के मुद्दों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के व्यापारी सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा ने किया संबोधित, व्यापारियों के मुद्दों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

    News DeskBy News DeskJune 19, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के व्यापारी सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा ने किया संबोधित, व्यापारियों के मुद्दों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सोमवार को बिस्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए। वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा झारखंड प्रदेश के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह व्यापारी सम्मेलन के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, उधोगपति राजीव दुग्गल समेत जमशेदपुर के सैकड़ों व्यवसायी शामिल हुए। सम्मेलन में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाएं व सुरक्षित माहौल को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान कई उधमियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक रखा।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्र की उन्नति में सदैव समर्पित रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में व्यापार को सुगम और सरल बनाने के लिए लगातार ठोस नीतियां लागू की हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है।

     

    वर्तमान में देश का मान सम्मान वैश्विक पटल पर स्थापित है और पूरी दुनिया देश का लोहा मान रही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि निरंतर बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। अगर ऐसे ही हम आगे बढ़ते रहें तो वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति भारत होगी।

     

     

    श्री सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2014 में जब पहली बार मोदी सरकार आयी तो लोग उत्सुक थे कि सरकार अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में क्या बदलाव लाएगी। लेकिन मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक इतने रिफॉर्म किये हैं कि भारत पहला देश है जो 37 अप्रत्यक्ष कर को समाप्त कर इतने बड़े स्तर पर जीएसटी जैसी ऐतिहासिक टैक्स रिफार्म को सफलतापूर्वक लागू किया।

     

     

    सांसद विद्युत वरण महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश आंतरिक रुप से पूरी तरह से सुरक्षित है ।

     

    दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना लाकर देश के अत्यंत निर्धन तबके को एक नई जिंदगी दी है।इतना ही नहीं धारा 370 हटा कर प्रधानमंत्री जी ने देश की अखंडता को एक नई मजबूती प्रदान की है।प्रधानमंत्री मोदी विगत 9 वर्षों से बगैर कोई छुट्टी लिए लगातार देश को एक घोटाला रहित शासन देने का काम किया है ।

     

     

    सांसद श्री महतो ने कहा जिस रफ्तार से भारत विकास की गति में आगे बढ़ रहा है उससे ऐसा लगता है शीघ्र ही भारत विश्व गुरु बन कर उभरेगा। आज बड़े बड़े देश भी भारत का सम्मान पूर्वक नाम लेने लगे हैं। मोदी सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लिया है। जमशेदपुर में जो समस्याएं रह गई है उन्हें भी भाजपा की डबल इंजन सरकार में दूर किया जाएगा। धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर आगामी सत्र में लोकसभा के पटल पर उठाऊंगा। जिससे कि लौहनगरी जमशेदपुर सहित आसपास के अन्य जिले व पड़ोसी राज्यों के औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सांसद विद्युत महतो ने पर्यटन के क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

     

     

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि व्यापारी, उद्यमी ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ब्राण्ड इण्डिया के सबसे अच्छे ब्राण्ड अम्बेसडर भी हैं। केवल भाजपा ही ऐसे पार्टी है जो व्यपारी वर्ग के बारे में भी सोचती है। मोदी जी ने नौ वर्ष के उत्कर्ष कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं संवर्द्धन के लिए अनेकों योजनाएं देश को दी हैं।

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद

     

    मुनका ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की मांग रखी। इसके साथ ही टाटानगर से राजस्थान तक की सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की भी मांग रखी।

     

     

    सम्मेलन के दौरान अध्यक्षीय संबोधन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, स्वागत संबोधन भाजपा झारखंड प्रदेश के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रसिद्ध उधोगपति राजीव दुग्गल ने किया।

     

     

    इस दौरान योगेश मल्होत्रा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिनोद राय, राकेश सिंह, अशोक भालोटिया, विजय आनंद मुनका, मानव केडिया, शिवशंकर सिंह, स्मिता पारिख, विपिन आदेसरा, प्रभाकर सिंह, अमलेश झा, जसबीर सिंह, ए के श्रीवास्तव, निर्मल काबरा, चंद्रकांत ज़तकिया, सुनील बागरोडिया, उमेश साह, नितेश धूत, किशोर गोलछा, ज्ञान जायसवाल समेत जमशेदपुर के अन्य व्यवसायी शामिल हुए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 37 वाहन चालकों का कटा 49 हजार रू. का फाइन
    Next Article नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21.06.2023) के अवसर जिले के गांधी मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं योगाभ्यास

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.