नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21.06.2023) के अवसर जिले के गांधी मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं योगाभ्यास
*∆ उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने जिला स्तरीय सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान को सभी संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने का दिया निर्देश*
∆ *प्रातः 06:00 बजे से 07:00 बजे तक मुख्य कार्यक्रम एवं योगाभ्यास का आयोजन*
नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21.06.2023) के अवसर जिले के गांधी मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष चिकित्सा कार्यालय, जामताड़ा (स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग) के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा।
उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधानों को अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया। वहीं विभिन्न संस्थानों यथा रेडक्रॉस, नेहरू युवा केंद्र, चैंबर ऑफ कॉमर्स, पतंजलि योग केंद्र, मारवाड़ी युवा मंच सहित सभी एनजीओ को कार्यक्रम एवं योगाभ्यास में शामिल होने एवं सफल बनाने के लिए अपील किया।
उन्होंने पत्राचार के माध्यम से कहा कि 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21.06.2023 को गांधी मैदान जामताड़ा में प्रातः 06:00 बजे से 07:00 बजे तक मुख्य कार्यक्रम एवं योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

