Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता जिला भू अर्जन कार्यालय का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता जिला भू अर्जन कार्यालय का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता जिला भू अर्जन कार्यालय का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    सभी संचालित परियोजनाओं की हुई समीक्षा, प्रभावित रैयतों के मुआवजा भुगतान करने को लेकर उपायुक्त ने दिए कई अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 14.06.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता जिला भू अर्जन कार्यालय का समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में भू अर्जन से संबंधित चल रहे सभी परियोजनाओं, परियोजना के अंतर्गत आने वाले मौजा, रैयतों की संख्या, भुगतान आदि की परियोजनावार बारी बारी से समीक्षा किया।

    *16 परियोजनाओं के कुल 9709 प्रभावित रैयतों में 4760 रैयतों का मुआवजा भुगतान पूर्ण, शेष प्रभावित 4949 रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु की जा रही आवश्यक कार्रवाई*

    जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि जिले में कुल 16 परियोजना संचालित है, जिसमे से कुल प्रभावित रैयतों की संख्या 9709 है। इनमे से 4760 रैयतों को मुआवजा भुगतान कर दिया गया है एवं शेष बचे प्रभावित 4949 रैयतों के मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने इस संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शेष प्रभावित रैयतों के मुआवजा भुगतान को शीघ्र भुगतान करें। इसमें कोताही नहीं करें।

    *प्रभावित रैयतों का शीघ्र करें मुआवजा भुगतान*

    वहीं उपायुक्त ने बैठक के क्रम में विभिन्न परियोजनाओं यथा एडीबी संपोषित गोविंदपुर साहेबगंज पथ परियोजना, जामताड़ा करमाटांड़ लहरजोरी पथ परियोजना, बेवा बायपास, जामताड़ा जेल रोड, धतुला मोड़ से नाला, अंगूठिया मोड़ से बाबूपुर, जामताड़ा वीरग्राम निरसा पथ, जामताड़ा रूपनारायणपुर, जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग पथ, तिलाबाद लाधना डैम, विद्यासागर लोहारंगी एवं नारायणपुर करमदाहा पथ सहित सभी 16 परियोजना की समीक्षा की। उपायुक्त ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को प्रभावित रैयतों के विभिन्न कारणों जैसे वांछित कागजात की कमी, वंशावली प्रमाण पत्र अप्राप्त, आपत्ति आदि का जल्द से जल्द निराकरण करते हुए भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि कई परियोजनाओं में अधिघोषणा, अधिसूचना आदि की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि कई रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु संचिका तैयार कर ली गई है शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा।

    इस मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम का जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    Next Article 1 जून से 30 जून 2023 तक एक्शन हेल्थ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के तहत उपायुक्त जामताड़ा द्वारा गठित धावा दल के साथ बाल श्रमिकों को मुक्त कराने हेतु गेराज/ऑटो एवं होटल में छापेमारी की गई

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.