Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में 20 वर्षों के नाले जाम की बदबू व जलजमाव से लोगों को मिली मुक्ति, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने खुद पोकलेन लगाकर कराई नाले की पूरी साफ-सफाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में 20 वर्षों के नाले जाम की बदबू व जलजमाव से लोगों को मिली मुक्ति, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने खुद पोकलेन लगाकर कराई नाले की पूरी साफ-सफाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में 20 वर्षों के नाले जाम की बदबू व जलजमाव से लोगों को मिली मुक्ति, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने खुद पोकलेन लगाकर कराई नाले की पूरी साफ-सफाई

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर बस्ती का नाला करीब 20 सालों से जाम होने के कारण बस्तीवासियों के परेशानी का सबब बनी हुई थी। पूरे परसुडीह क्षेत्र, ग्वाला बस्ती एवं गोल पहाड़ी के नाले का पानी इसी बड़े नाले के सहारे आगे जाती थी। परंतु नाले के जाम हो जाने से बारिश के दिनों में चंद घंटों की बारिश में ही पूरे मखदुमपुर बस्ती के 80 प्रतिशत से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी भर जाता था। साथ ही, क्षेत्र के दोनों मुख्य मंदिर काली मंदिर एवं शिव मंदिर मंदिर में बारिश का पानी भर जाता था, इसके साथ ही राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर मखदुमपुर बस्ती के लोग कई बार रेलवे के पदाधिकारियों व कार्यालय में समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया पर इसपर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई। इस समस्या को लेकर समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी से समाधान का आग्रह किया। जिसपर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बस्तीवासियों के समस्या को गंभीरतापूर्वक लेकर एक हफ्ते के अंदर नाला की पूरी साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया।

    बुधवार को कुणाल षाड़ंगी ने रेलवे से अनापत्ति पत्र प्राप्त करवाकर व्यकितगत स्तर पर पोकलेन मशीन की व्यवस्था की एवं नाले की साफ-सफाई शुरू करवाई। इस दौरान कुणाल खुद कार्यस्थल पर पहुंचे और सहयोग करने हेतु मौजूद रेलवे के पदाधिकरियों का भी आभार जताया। क्षेत्र के लोगों ने 20 वर्षों से के बाद नाले के साफ-सफाई होने पर कुणाल षाडंगी के प्रति आभार जताया।

    वहीं, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता व उदासीनता के कारण वर्षों से नाले की साफ-सफाई नही की गयी। जब लगातार बारिश होती है तो क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बन जाती है। जल जमाव के कारण ना केवल लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है बल्कि सड़कों से गुजरना भी कठिन रहता था। नालों की सफाई नहीं होने से लोग बदबू और मच्छरों की वजह से परेशान थे। कहा कि समस्या के संज्ञान आने पर साफ-सफाई का कार्य किया गया है। उन्होंने सरकार से बारिश से पहले शहर के सभी बड़े नालों की पूरी सफाई कराने की मांग की है।

    मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा, आकाश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, ओम प्रकाश रजक, बबीता सिंह, ऋतिका श्रीवास्तव, सूर्या श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेम श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, दिवाकर सिन्हा, विजय शर्मा समेत स्थानीय बस्तीवासी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article 6 दिवसीय मुखिया सम्मेलन के चौथे दिन डुमरिया एवं मुसाबनी के प्रखड प्रमुख एवं मुखियागण के साथ समाहरणालय में सम्मेलन आयोजित

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.