Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर

     

    ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की शाम हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दुःखद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

     

    *_अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात_*

     

    झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की।

     

    वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी, जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरेंद्र अमर बने मुंगेर जिला भाजपा संगठन प्रभारी
    Next Article मानगो थाना सहारा सिटी में चली गोली

    Related Posts

    रविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष में अंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 29, 2025

    पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल को भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

    May 29, 2025

    बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    May 29, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष में अंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल को भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

    बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रदूषण की समाप्ति अभियान का शुभारंभ किया गया

    यूसिल में दवाइयों के अभाव में कभी भी भूतपूर्व कर्मचारियों की जा सकती है जान , टेंडर खत्म होने से शुगर समेत कई जीवन रक्षक दवाइयों भी अस्पताल में खत्म , मरीज परेशान

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार द्वारा जिले के नये वरीय पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया।

    बिजली विभाग के जेई रफीक आलम लापरवाह:स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के अथक प्रयास से सौ करोड़ रुपए की लागत से पावर ग्रिड बनने के बाद भी समस्या

    नए वरीय पुलिस अधीक्षक का केंद्रीय शांति समिति ने किया स्वागत

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में ए एस जी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

    सोना देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा ( NSS) योजना की ईकाई प्रारंभ करने हेतु भारत सरकार से मिली स्वीकृति-

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.