Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थानी महिला को रातभर बंधक बना किया निर्वस्त्र, बाल काटा, छेड़छाड़ का भी आरोप ,वार्ड पार्षद पति सह शिक्षक मो. शम्स तबरेज गिरफ्तार, वार्ड पार्षद व पुत्रों पर भी F.R.I.
    अपराध बिहार बेगूसराय

    राजस्थानी महिला को रातभर बंधक बना किया निर्वस्त्र, बाल काटा, छेड़छाड़ का भी आरोप ,वार्ड पार्षद पति सह शिक्षक मो. शम्स तबरेज गिरफ्तार, वार्ड पार्षद व पुत्रों पर भी F.R.I.

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय से दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    बेगूसराय :बहन से मिलने राजस्थान से आयी महिला के साथ बखरी नगर परिषद के वार्ड नं-2 ( पठान टोला) में हैवानियत किए जाने की खबर है। आरोप है कि उस वार्ड के पार्षद, पार्षद पति और उनके पुत्रों ने एक गरीब महिला को गलत नीयत से पहले अपने घर में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर रातभर घर में बंद रखा और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध के कारण मंसूबा पूरा नहीं होने पर महिला का बाल मुंडकर मोहल्ला में घुमाने लगा। लोगों के विरोध के बाद महिला किसी तरह दबंग पार्षद पति व पुत्रों के चंगुल से मुक्त होकर थाने पहुंची और आवेदन दिया।
    महिला ने बखरी थाना को दिए आवेदन में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर बाल काटने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पूरे घटनाक्रम में वार्ड नं-2 की पार्षद आलम आरा, उसके पति और नियोजित शिक्षक शम्स तबरेज और उनके पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला प्रकाश में आने और थाना पहुंचने के बाद पीड़िता पर पार्षद पुत्रों ने समझौते के लिए दबाव बनाने लगा। बताते हैं कि मंगलवार को पार्षद पति ने उक्त महिला से छेड़खानी की थी जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया था। इसी बात से गुस्साए पार्षद पति ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दबाव बना कर थाने में दिए गए आवेदन को भी बदलने का प्रयास किया ताकि गंभीर दफा के तहत एफआईआर में दर्ज नहीं हो सके। लेकिन इसी बीच पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के समक्ष मामला पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले के संज्ञान में आते ही एसडीपीओ को पूरे घटना की जांच कर दो घंटे में रिपोर्ट देने को कहा। एसडीपीओ के थाना पहुंचने के साथ ही आवेदन बदलने के मनसूबे पर पानी फिर गया।
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है जिसकी 138/23 है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी शिक्षक मो. शम्स तबरेज को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला का बाल काटना जघन्य अपराध है। जो प्रमाणित है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन
    Next Article ना रुकेंगे ना झुकेंगे ,अपने पिता के हर वादे को पूरा करेंगे : चिराग

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.